CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh : शिक्षकों की कमी दूर करने स्कूलों में होगी वैकल्पिक शिक्षकों की नियुक्ति, डीएमएफ मद से 453 पदों की प्रक्रिया शुरू

DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh : शिक्षकों की कमी दूर करने स्कूलों में होगी वैकल्पिक शिक्षकों की नियुक्ति, डीएमएफ मद से 453 पदों की प्रक्रिया शुरू

By Newsdesk Admin
26/10/2025
Share
DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh
DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। शिक्षकों की कमी को दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षकों (DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh) की व्यवस्था की जा रही है। डीएमएफ मद से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कुल 453 वैकल्पिक शिक्षक रखे जाएंगे। कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर इस व्यवस्था से जुड़ी प्रक्रिया की समीक्षा की और तय मानदंडों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

बलौदाबाजार कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों की कमी को दूर करने यह एक वैकल्पिक व्यवस्था (DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh) है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह व्यवस्था केवल वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए लागू की जा रही है। वैकल्पिक शिक्षक मानदेय पर रखे जाएंगे, जिनका चयन स्थानीय शाला प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा योग्यताधारी युवाओं में से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शिक्षक मिलेंगे, वहीं ग्रामीण युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।

कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षकों की नियुक्ति 15 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाए। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए तैयारी संबंधी रणनीति बनाने को भी कहा।

बताया गया कि डीएमएफ के तहत वर्तमान शिक्षा सत्र हेतु 49 प्राथमिक शालाओं में 58 शिक्षक, 107 माध्यमिक शालाओं में 147 शिक्षक, 40 हाई स्कूलों में 70 शिक्षक तथा 75 हायर सेकेंडरी स्कूलों में 166 वैकल्पिक शिक्षक (DMF Teachers Recruitment Chhattisgarh) रखे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विकासखंडों में 10 कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला कार्यालय में 2 कंप्यूटर ऑपरेटर भी रखे जाएंगे।

इस प्रकार कुल 453 वैकल्पिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्राथमिक शाला के लिए 5000 रुपये, माध्यमिक शाला के लिए 6000 रुपये और हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 7000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। वैकल्पिक शिक्षकों के मानदेय के लिए डीएमएफ मद से लगभग 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र टंडन और एनआईसी कक्ष के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, बस्ती में घुसकर मकान भी तोड़ा
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा
चक्रधर समारोह-2025 में अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा विशेष प्रदर्शन
Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा…व्यापमं का नया नियम, एग्जाम हॉल में जूते-ज्वेलरी और फुल बांह के कपड़े बैन, हाईटेक नकल रोकने नई गाइड लाइन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर
Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स…

Durg Employee Threat FIR
Durg Employee Threat FIR : केबल कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर FIR

Durg Employee Threat FIR :पुलिस अब शिकायत में…

Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति
Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति

छत्तीसगढ़ की सियासत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Mausam)  की रफ्तार फिलहाल…

High Court Sharia Court Verdict
High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट

High Court Sharia Court :हाईकोर्ट ने याचिका को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?