CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dog memorial : संभाजी भिडे का दावा , वाघ्या कुत्ता का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं ……’

Dog memorial : संभाजी भिडे का दावा , वाघ्या कुत्ता का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं ……’

By Newsdesk Admin 27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च। Maharashtra Raigarh Dog Memorial: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यसभा सांसद और कोल्हापुर के शाही परिवार के वंशज संभाजीराजे छत्रपति (Sambhajiraje Chhatrapati) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के पास बने कुत्ते के स्मारक को हटाने की मांग की है. इसके बाद से प्रदेश में सियासी चर्चा तेज हो गई है. इस बीच अब हिंदूवादी नेता संभाजी भिडे ने संभाजीराजे की मांग का विरोध किया है।

एबीपी माझा के मुताबिक, हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे ने बुधवार को दावा किया, ‘संभाजीराजे भोसले जो कह रहे हैं वह गलत है. वाघ्या कुत्ते की कहानी सच है. वाघ्या छत्रपति शिवाजी महाराज की चिता में कूद गया था. यह मूर्ति यह दिखाने के लिए आवश्यक है कि उस समय लोग कुत्तों की तरह वफादार नहीं थे.’

ऐतिहासिक प्रमाण या लिखित दस्तावेज नहीं- संभाजीराजे
दरअसल, 22 मार्च को लिखे गए एक पत्र में संभाजीराजे ने सीएम फडणवीस से इस स्मारक को 31 मई से पहले हटाने की अपील की है. उन्होंने कहा, “कुछ दशक पहले, रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के पास वाघ्या नामक कुत्ते का स्मारक बनाया गया था, जो उनके 17वीं सदी के शासनकाल की राजधानी थी.”

उन्होंने दावा किया कि शिवाजी महाराज के इस कथित पालतू कुत्ते वाघ्या के अस्तित्व को लेकर कोई ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. इस वजह से यह स्मारक कानूनी रूप से संरक्षित धरोहर स्थल पर अतिक्रमण के समान है. संभाजीराजे ने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने साफ किया है कि वाघ्या के अस्तित्व को लेकर कोई ऐतिहासिक प्रमाण या लिखित दस्तावेज नहीं हैं. उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि यह महान शिवाजी महाराज की विरासत का अपमान है.

‘वाघ्या’ पर मतभेद
जानकारी के अनुसार, वाघ्या की वफादारी और बहादुरी की कहानी आज भी प्रसिद्ध हैं. कुछ लोग इसे शिवाजी महाराज की कथा का अभिन्न हिस्सा मानते हैं, जबकि अन्य इसे ऐतिहासिक रूप से अप्रमाणित बताते हैं. बताया जाता है कि वाघ्या एक मिश्रित नस्ल का कुत्ता था, जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने पालतू बनाया था. कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मौत के बाद वाघ्या ने उनके अंतिम संस्कार के दौरान उनकी चिता में कूदकर खुद को जला लिया था.

इसी कारण रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के पास में वाघ्या की प्रतिमा स्थापित की गई थी. हालांकि, 2011 में संभाजी ब्रिगेड के कथित सदस्यों ने विरोध स्वरूप वाघ्या की प्रतिमा को हटा दिया था, लेकिन बाद में इसे दोबारा स्थापित कर दिया गया.

You Might Also Like

Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार

Rajim Kumbh Kalp Mela 2026 : जहां नारायण करते हैं विश्राम, वहीं 1 फरवरी से आस्था का महासंगम

Sirpur Festival 2026 : सिरपुर महोत्सव 2026 में भक्ति से बॉलीवुड तक का संगम, 1 फरवरी से गूंजेगा सिरपुर

Republic Day Kanker  : कांकेर में पहली बार घुड़सवार परेड, सरेंडर नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर दिखाया नया चेहरा

Bastar Education Initiative : जहां डर था कभी, आज मुस्कान के साथ लहराया तिरंगा

Newsdesk Admin 27/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Iran Ceasefire Plan : “ट्रंप की 15 पॉइंट ‘डील’ या दबाव की रणनीति? ईरान ने ठुकराईं शर्तें, युद्धविराम पर गहराया संकट”

सीजी भास्कर, 25 मार्च| मध्य-पूर्व में जारी तनाव…

Bird Flu Alert Bilaspur 2026: कोनी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप

Bird Flu Alert Bilaspur 2026 : Bilaspur जिले…

National Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में खेलों का महाकुंभ शुरू, 30 राज्यों के खिलाड़ी आमने-सामने

National Tribal Games 2026 : Chhattisgarh में नेशनल…

Elephant Terror Raigarh 2026: खेतों में उतरे हाथी, 8 किसानों की फसल रौंदी, 101 हाथियों से बढ़ी दहशत

Elephant Terror Raigarh 2026 : Raigarh जिले में…

Weather Update Chhattisgarh 2026: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के संकेत

Weather Update Chhattisgarh 2026 : Chhattisgarh में मौसम…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़धर्मसामाजिकसांस्कृतिक

Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार

24/03/2026
छत्तीसगढ़सामाजिकसांस्कृतिक

Rajim Kumbh Kalp Mela 2026 : जहां नारायण करते हैं विश्राम, वहीं 1 फरवरी से आस्था का महासंगम

29/01/2026
छत्तीसगढ़राज्यसामाजिकसांस्कृतिक

Sirpur Festival 2026 : सिरपुर महोत्सव 2026 में भक्ति से बॉलीवुड तक का संगम, 1 फरवरी से गूंजेगा सिरपुर

29/01/2026
Republic Day Kanker
छत्तीसगढ़सामाजिकसांस्कृतिक

Republic Day Kanker  : कांकेर में पहली बार घुड़सवार परेड, सरेंडर नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर दिखाया नया चेहरा

26/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?