CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share

लोकांगन में 4 घंटे धूमधाम से मना रक्षाबंधन

जनप्रतिनिधि नहीं भाई के रूप में सदैव खड़ा रहा हूं-रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 05 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में आज शाम राखी महोत्सव की जम कर धूम रही। हजारों बहनों ने जहां अपने लाडले विधायक भाई रिकेश को राखी बांधी वहीं उनके साथ काफी देर तक म्यूजिक की धुन पर डांस भी किया।

Contents
  • लोकांगन में 4 घंटे धूमधाम से मना रक्षाबंधन
  • जनप्रतिनिधि नहीं भाई के रूप में सदैव खड़ा रहा हूं-रिकेश सेन

शाम 5 बजे से रक्षाबंधन का यह महोत्सव रात्रि 9 बजे तक चलता रहा। विधायक सेन ने इस दौरान महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक संबलता के लिए चल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी बल्कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बालिकाओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

उन्होंने बहनों के स्व रोजगार के लिए हमेशा की तरह हर संभव सहायता का भी संकल्प दोहराया।

श्री सेन ने कहा कि पिछले 18 महीनों में वैशाली नगर विधानसभा के विकास को लेकर दिन-रात चिंता करते हुए मैंने कांग्रेस सरकार में पिछले 5 वर्षों से उपेक्षित वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र को हर मामले में आगे ले जाने का प्रयास किया है।

कई कार्य हम सभी को दिखाई देने लगे हैं और बहुत से अभी होने हैं, आने वाले एक दो वर्षों के भीतर जब अधिकांश कार्य मूर्त रूप ले चुके होंगे तो हम छत्तीसगढ़ की सबसे उत्तम और विकसित विधानसभा के रूप में वैशाली नगर को देखेंगे।

यहां की जनता ने जिस प्रेम और विश्वास से मुझे हमेशा आगे बढ़ाया है उतनी ही शिद्दत से मैं लगातार कार्य करता रहूंगा। इस इच्छाशक्ति के लिए मुझे क्षेत्र की जनता, युवाओं और माताओं-बहनों ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है।

लगभग 30 वर्षों की राजनीति में मैं जनप्रतिनिधि के रूप में जिस भी जिम्मेदारी में रहा सदैव मैंने अपने क्षेत्र के लोगों को परिवार मान कर अपनत्व भाव से कार्य किया है। हर वर्ष हजारों बहनें मुझे राखी बांधती रही हैं।

रक्षा बंधन का अर्थ है "सुरक्षा का बंधन" या "सुरक्षा का धागा"। यह एक ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि राखी के रंग बिरंगे धागे भाई-बहन के प्यार के बन्धन को मज़बूत करते हैं। भाई बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और सुख-दुख में साथ रहने का विश्वास दिलाते हैं।

विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच कर्तव्य के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह अवसर उन सभी प्रकार के भाई-बहन के रिश्ते का जश्न मनाने के लिए है जो पुरुष और महिला के बीच जैविक रूप से संबंधित नहीं हो सकते हैं। इस दिन, बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उसकी समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हैं।

आज फिर हजारों बहनें मुझे जिस सुरक्षा और खुशहाली के भाव से रक्षा सूत्र बांधने आईं हैं, मैं उन सभी के लिए जनप्रतिनिधि नहीं भाई के रूप में सदैव खड़ा रहा हूं और हमेशा उनके प्रेम और आशीष का आकांक्षी रहूंगा।

आज विधायक निवास के समीप स्थित लोकांगन परिसर में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी, नर्स, चिकित्सक, शिक्षिका, व्यवसायी, सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी समाजसेवी बहनों ने हजारों की संख्या में पहुंच विधायक रिकेश सेन को रक्षा सूत्र बांधा।

पिछले 25 वर्षों से विधायक रिकेश सेन, पार्षद रहते हुए भी प्रत्येक रक्षाबंधन पर यह आयोजन करते रहे हैं। दरअसल उनका मानना है कि प्रत्येक तीज त्यौहारों के ऐसे आयोजन में वो अपने क्षेत्र की जनता से पारिवारिक रूप से सम्बद्ध होते हैं। इससे सभी के सुख-दु:ख में सहभागिता और जनता से जमीनी रूप में जुड़ कर काम करने का उन्हें सम्बल मिलता है।

राखी महोत्सव आयोजन में लगभग 10 हजार से अधिक बहनों ने अपने विधायक भाई को राखी बांधी। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और विधायक ने उपहार देकर बहनों की हर समस्या में उनके लिए खड़े रहने का अपना संकल्प दोहराया।

फार्मासिस्ट बोला- मुझसे शादी करोगी..? नर्स भी…. संबंध… लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक End
Bhilai Durg Breaking : स्कूल में बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में FIR दर्ज, आवेदन में “Abuse” शब्द का प्रयोग बना आधार, परिजनों ने कहा – “ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है”
डोंगरगढ़ को मिला आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर: 10 करोड़ की लागत से तैयार, 39 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी
कतर फैक्ट्री विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?