CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डोटासरा की कुर्सी खतरे में, इसलिए कर रहे साजिश’, विधानसभा में हंगामे के बाद बोले मंत्री जोगाराम पटेल; बताया ‘पलटू राम’

डोटासरा की कुर्सी खतरे में, इसलिए कर रहे साजिश’, विधानसभा में हंगामे के बाद बोले मंत्री जोगाराम पटेल; बताया ‘पलटू राम’

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

सीजी भास्कर 26 फरवरी राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध को लेकर कैबिनेट मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘पलटू राम; कहकर संबोधित किया।

जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए जोगाराम पटेल ने आरोप लगाया कि डोटासरा पहले विधानसभा में चर्चा के लिए राजी हुए थे, लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गए।सदम में हंगामा कांग्रेस की साजिश- मंत्रीमंत्री पटेल ने कहा कि विधानसभा में हो रहा गतिरोध कांग्रेस की आंतरिक कलह का नतीजा है। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों में कहा कि कांग्रेस का एक नेता दिल्ली में अपनी छवि बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दे रहा है। पटेल ने दावा किया कि हमारी सरकार तो गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस के भीतर ही साजिश चल रही है।

एक नेता खुद को लाइमलाइट में लाने के लिए हंगामा कर रहा है, जिससे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सदन में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं।डोटासरा की कुर्सी खतरे में- मंत्री का दावाजोगाराम पटेल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को हटाए जाने की चर्चा चल रही है और इसी वजह से वह विधानसभा में हंगामा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है और डोटासरा को नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाया जाएगा। शायद इसी कारण यह विवाद खड़ा किया गया है।

मंत्री की गतिरोध खत्म करने की अपीलइस दौरान जोगाराम पटेल ने कांग्रेस नेताओं से विधानसभा में गतिरोध समाप्त करने और सदन में चर्चा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी दलों को एक साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के साथ बैठक भी की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।बता दें कि भजनलाल सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई एक टिप्पणी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है।

कियोस्क संचालक ने KYC के नाम पर फिंगरप्रिंट लिए, खाते से 42 लाग निकाल कर भागा, उड़ीसा से पकड़ाया
लिव-इन-पार्टनर को मार डाला, फिर 11 दिन बाद खुद भी दे दी जान… फ्लैट से आई बदबू ने खोला राज
₹5-5 लाख में फर्जी डिग्री बांट रही थी ये यूनिवर्सिटी, STF ने चेयरमैन समेत 10 को पकड़ा
Birthday party से लौट रहे युवक को लूटने वाले गिरफ्तार, चाकू-मोबाइल जब्त, भिलाई में ATM भी तोड़ चुका है आरोपी
बोल्ड लुक तहलका मचाया शाहरूख की बेटी सुहाना खान ने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai’s Chaupal : महुआ पेड़ की छांव में, तेंदूपत्ता संग्राहकों से जाना हालचाल

सीजी भास्कर, 21 मई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai…

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

सीजी भास्कर, 21 मई। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी…

Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल

सीजी भास्कर, 21 मई। झारखंड में नक्सल विरोधी…

Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Durg Crime News

PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

सीजी भास्कर, 21 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CM Program Clash: बिलासपुर के रहंगी में सीएम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों में नोकझोंक

28/02/2026
देश-दुनिया

‘यह सेना वेना सब नकली है’, करणी सेना के विरोध के बीच अखिलेश यादव ने सपा सांसद का किया समर्थन

12/04/2025
Amit Shah Praises Hemant Soren
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

झारखंड की सियासत में हलचल, शाह ने CM सोरेन की तारीफ कर चौंकाया

25/08/2025
देश-दुनिया

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर, जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता

09/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?