CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DSIR Programme : महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना मंजूर

DSIR Programme : महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना मंजूर

By Newsdesk Admin
05/01/2026
Share
DSIR Programme
DSIR Programme

सीजी भास्कर, 5 जनवरी। ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग के डीएसआईआर कार्यक्रम (DSIR Programme) के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह परियोजना “महिलाओं की आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कौशल विकास” पर केंद्रित है। परियोजना की स्वीकृति से जुड़े हस्ताक्षर समारोह का आयोजन 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में किया गया, जिसमें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।

यह परियोजना एनआईटी रायपुर की नवाचार एवं उद्यमिता इकाई एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की A2K+ योजना के अंतर्गत संचालित डीएसआईआर कार्यक्रम (DSIR Programme) के तहत महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास एवं उपयोग कार्यक्रम (TDUPW) के अंतर्गत इस परियोजना को समर्थन प्रदान किया गया है। STREE परियोजना के लिए 36 माह की अवधि हेतु 90 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है।

परियोजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला कौशल उपग्रह केंद्रों की स्थापना करना है। इसके माध्यम से अगले तीन वर्षों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

डीएसआईआर कार्यक्रम (DSIR Programme) के तहत स्थापित होने वाले ये केंद्र महिलाओं को प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास और बाजार से जोड़ने के अवसर उपलब्ध कराएंगे, जिससे उन्हें सतत आजीविका के साधन प्राप्त हो सकेंगे।

इस परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर, CSSDA के सहायक निदेशक डॉ. शैलेंद्र सिंह तथा CGSRLM के जिला परियोजना प्रबंधक जय वर्मा स्थानीय समन्वय और व्यापक जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभाएंगे।

एनआईटी रायपुर की ओर से परियोजना का मार्गदर्शन निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के प्रधान अन्वेषक सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुज कुमार शुक्ला हैं, जबकि सह-प्रधान अन्वेषक एवं NITRRFIE के प्रभारी अधिकारी के रूप में पवन कटारिया जुड़े हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डीएसआईआर कार्यक्रम (DSIR Programme) की ओर से वैज्ञानिक-जी एवं सलाहकार डॉ. विपिन शुक्ला तथा वैज्ञानिक ‘एफ’ डॉ. वंदना कालिया इस परियोजना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

STREE परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को कोसा (कोकून) रेशम से फाइबर निष्कर्षण एवं प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई तकनीक, उत्पाद डिजाइन एवं विकास, उद्यमिता विकास कार्यक्रम और बाजार संपर्क सहायता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह पहल विशेष रूप से हाशिये पर बसे और कृषि-आधारित समुदायों की महिलाओं को लक्षित करती है, जिससे महिला-नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों का सृजन हो सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीएसआईआर कार्यक्रम (DSIR Programme) के तहत स्वीकृत STREE परियोजना को छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहल धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर सतत आजीविका के अवसर सृजित करेगी।

उन्होंने कहा कि महिला कौशल उपग्रह केंद्रों की स्थापना और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह परियोजना राज्य में महिलाओं के नेतृत्व में विकास की सोच को मजबूती प्रदान करेगी।

श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
ट्यूशन में छात्रा के उतारे कपड़े…रेप की कोशिश:कोरबा में हेड मास्टर ने बच्ची से की अश्लील हरकत, परिजनों ने टीचर को चप्पल से पीटा
Excellence Aadhaar Services : छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, इस मामले में देश में अव्वल
Bhilai College Controversy : कल्याण कॉलेज में प्रदर्शन से माहौल गर्माया: NSUI कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रिंसिपल की शिकायत पर विधायक-प्रतिनिधि सहित 7 नामजद
FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Leader Threat
Youth Congress Leader Threat : इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

Youth Congress Leader Threat : जिस इंस्टाग्राम आईडी…

Bilaspur Drug Bust
Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार

Bilaspur Drug Bust :पुलिस अधिकारियों का कहना है…

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?