CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश की पहल से वैशाली नगर विधानसभा में नये 41 सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवन को राज्य सरकार की हरी झंडी 🟩 “अब किराये के भवन में नहीं होगी आंगनबाड़ी” – रिकेश सेन

विधायक रिकेश की पहल से वैशाली नगर विधानसभा में नये 41 सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवन को राज्य सरकार की हरी झंडी 🟩 “अब किराये के भवन में नहीं होगी आंगनबाड़ी” – रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
13/06/2024
Share

पुराने भवन को भी किया जाएगा रिनोवेट

सीजी भास्कर, 13 जून। वैशाली नगर विधानसभा वासियों के लिए एक और अच्छी पहल विधायक रिकेश सेन ने की है। आचार संहिता खत्म होते ही वैशाली नगर विधानसभा में विकास की धारा तेज करते हुए युवा विधायक रिकेश ने निगम के तीन जोन अंतर्गत कुल 41 आंगनबाड़ी भवनों के लिए राज्य शासन से स्वीकृति ले ली है।
श्री सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा के अनेक आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवन में थे और कई आंगनबाड़ी भवन ऐसे भी थे जिनके भवन‌ जीर्ण शीर्ण अवस्था में थे। चुनाव पूर्व‌ ही मैंने तय किया था कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी आंगनबाड़ी केंद्र का स्वतंत्र सर्वसुविधायुक्त भवन होगा। इसके लिए विधायक द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया था। जिसकी आज स्वीकृति मिल गई है अब वैशाली नगर में कुल 41 आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके आलावा जो आंगनबाड़ी भवन पुराने और सुविधाविहीन हैं उनका भी रिनोवेशन किया जाएगा। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सभी वार्ड नागरिकों के लिए आवश्यक भूमिका निभाते हैं। 6 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के टीकाकरण का प्रबंध के आलावा वे 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पूरक पोषण के वितरण के साथ-साथ गर्भवती और नर्सिंग महिलाओं की निगरानी भी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता करती हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए नियमित स्वास्थ्य और चिकित्सा जाँच की निगरानी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक है। स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, वृधि निगरानी, शाला पूर्व शिक्षा, पूरक पोषाहार सहित महति कार्य होते हैं इसलिए अब तक किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी के लिए 41 भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
आपको बता दें कि राज्य शासन से स्वीकृति पश्चात वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला लक्ष्मी नगर में कुल 5 आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे जिनमें पाड़े पारा, लक्ष्मी नगर सुपेला में दो, देवांगन पारा और दुर्गा पारा शामिल है। कोहका में दो, नेहरू भवन आनंद चौक सुपेला, कांट्रेक्टर कालोनी में परदेशी चौक और उड़िया बस्ती, सुपेला बाजार इंदिरा नगर में दो, राजीव नगर गांधी नगर, आजाद चौक, कुरूद बस्ती, घासीदास नगर हाऊसिंग बोर्ड, राम नगर मुक्तिधाम वार्ड में राम नगर, सुंदर नगर कोहका-1, सुंदर नगर कोहका-2, शास्त्री नगर वार्ड में तीन दर्शन मंदिर, शास्त्री नगर-1, शास्त्री नगर-2, वृंदा नगर, प्रगति नगर, सुंदर नगर, कैलाश चौक, घासीदास नगर, संतोषी पारा वार्ड में महावीर चौक, संतोषी पारा, शर्मा कालोनी, शारदा पारा, आशादीप कालोनी, गांधी चौक, श्याम नगर वार्ड में अहमद नगर, बीएसपी स्कूल, श्याम नगर, संत रविदास नगर वार्ड में तीन सहित कुल 41 आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे।

CG कोल लेव्ही स्कैम 🛑 IAS समीर बिश्नोई, रानू साहू व सौम्या चौरसिया के 19 ठिकानों पर फिर से छापे, राजस्थान कर्नाटक में भी एसीबी की टीम ने दी दबिश
“भाषा पर संयम न रखने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो मैं करूंगा”- छत्तीसगढ़ अफसरों पर भड़के CM विष्णुदेव साय, आज कलेक्टर तो कल SP की लगेगी Class
BJYM वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय ने लगाया शिविर, PM मोदी के जन्मदिवस पर 300 यूनिट रक्त दान
Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
भिलाई में ट्रक रोक, ड्राइवर के गले पर चाकू रख मोबाईल-कैश और चाबी लूट भाग निकले दो युवक, रात 10 बजे बीच चौराहे पर वारदात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Students Drug Video Viral
School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई

School Students Drug Video Viral : इस घटना…

Korba Bolero Accident
Korba Bolero Accident : कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर, थार समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Korba Bolero Accident : रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक,…

Raipur Two Year Old Girl Death
Raipur Two Year Old Girl Death : रायपुर में 2 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने जताया संदेह; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Raipur Two Year Old Girl Death : परिजनों…

Dev Uthani Ekadashi
Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी पर बाजारों में रौनक, हल्की बारिश के बीच गन्ने और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

Dev Uthani Ekadashi : अकवन तूफान के असर…

Chhattisgarh Leaders Security
Chhattisgarh Leaders Security : नेताओं की सुरक्षा घटाने पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, गृहमंत्री बोले- मेरी भी सुरक्षा कम हुई

Chhattisgarh Leaders Security : विजय शर्मा ने कहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?