CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मना 🟢 MLA रिकेश ने किया सुआ नृत्य 🟠 विधानसभा में बांटी एक हजार गेड़ी 🔵 टिकेश्वरी को मिला मोबाइल

जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मना 🟢 MLA रिकेश ने किया सुआ नृत्य 🟠 विधानसभा में बांटी एक हजार गेड़ी 🔵 टिकेश्वरी को मिला मोबाइल

By Newsdesk Admin
04/08/2024
Share

सीजी भास्कर 04 अगस्त। हरेली पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएं हरे रंग के ड्रेस कोड में नजर आईं, हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है और हरेली त्यौहार हरियाली को दर्शाता है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल एवं विधायक रिकेश सेन सहित सभी उपस्थित लोगों ने गेड़ी चढ़ हरेली त्यौहार का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं के साथ छत्तीसगढ़ी गाने पर सुआ नृत्य कर उपस्थित महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के शुभ अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने जिला भाजपा कार्यालय की केयर टेकर टिकेश्वरी जंघेल के नृत्य से प्रभावित होकर उन्हें एक नया मोबाइल सेट भेंट किया। साथ ही उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास दिलाने की घोषणा की। इतना ही नहीं विधायक ने उपस्थित सभी महिलाओं को भी उपहार वितरित किए।विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज से छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरुआत हो गई है, आने वाले दिनों में राखी, तीजा सहित अन्य सभी त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा। आज हरेली त्यौहार वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र के सभी वार्डों में पारंपरिक ढंग से सुबह से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में भी मैं सम्मिलित हुआ।

गौरतलब हो कि वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक रिकेश सेन द्वारा लगभग 1 हजार गेड़ी का वितरण किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हरेली त्यौहार कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, श्रीमती मिथिला खिचरिया, पुरूषोत्तम देवांगन, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, उपासना साहू, प्रमोद सिंह, खिलावन साहू, वीरेंद्र साहू, गजानन, तिलक राज, शैलेंद्र शिंदे, एसएन सिंह, योगेश्वर सोनी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा के आलावा कई पार्षद, विधायक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फिल्म थ्री ईडियट्स वाला सीन…! युवक बाइक से मरीज को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा
भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में 44.18 लाख की धोखाधड़ी, facebook विज्ञापन देख की शेयर ट्रेडिंग, 5 महीने में 44 लाख लगा दिए, विथड्रा समय हुआ अहसास कि “खेला हो गया”
Ajay Chandrakar Attack on Congress : अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले– ‘सरकार में नहीं, कांग्रेस में है विस्फोटक स्थिति
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन
नक्सलियों के IED ब्लास्ट में टीआई घायल ASP शहीद, फोर्स रवाना, घायलों का इलाज जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

राम मंदिर व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी…

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?