CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ishan Kishan Injury : आकाश दीप, कप्तान किशन दलीप ट्राफी से बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Ishan Kishan Injury : आकाश दीप, कप्तान किशन दलीप ट्राफी से बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Duleep Trophy 2025
Duleep Trophy 2025

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन चोट से उबरने के कारण उत्तर क्षेत्र के विरुद्ध होने वाले दलीप ट्राफी क्वार्टर फाइनल मैच में पूर्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। किशन टीम के कप्तान भी थे। भारतीय घरेलू सत्र का पहला टूर्नामेंट दलीप ट्राफी 28 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआइ ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के मैदानों में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के हालिया दौरे पर पांच में से तीन टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश दीप कमर की चोट से अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। 28 वर्षीय इस गेंदबाज की जगह बिहार के मुख्तार हुसैन को पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के विरुद्ध बर्मिंघम टेस्ट में 10 विकेट सहित सीरीज में 13 विकेट लेने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश ने क्षेत्रीय चयन समिति को बताया है कि चिकित्सीय सलाह के अनुसार वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनके वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है।

इस बीच किशन भी हाथ की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। किशन के एक करीबी सूत्र ने कहा कि किशन के ई-बाइक से गिरने के बाद उनके हाथ में कुछ टांके लगे हैं और वह फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर आफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरना) में हैं। सूत्र के अनुसार, यह गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

अगले महीने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू मैदान पर होने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए वह भारत ‘ए’ टीम में चयन लिए फिट हो जाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को पूर्वी क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है जबकि असम के आलराउंडर रियान पराग उनके उप-कप्तान होंगे। ईश्वरन इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के भारत दौरे का हिस्सा थे लेकिन उन्हें पदार्पण का मौका नहीं मिला।

क्रिकेट एसोसिएशन : क्या महान आर्यमन सिंधिया संभालेंगे कमान? चुनाव की घोषणा 2 को
विराट कोहली की RCB पर मंडराया बिक्री का साया! 17,000 करोड़ हो सकती है फ्रैंचाइजी की कीमत
Asia Cup 2025 Final : तिलक ने खोल दिया राज- पाकिस्तान को असली जवाब कैसे मिला
Virat Kohli injured in Afghanistan series : ऋतुराज को मिल सकता है मौका
This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

Bastar Rain Alert
Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

Bastar Rain Alert के बीच बस्तर संभाग में…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर में दुकानों की ब्रांडिंग पर नई सख्ती, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर 50 हजार तक जुर्माना

अब दुकानों की ब्रांडिंग और आउटडोर विज्ञापनों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?