CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC Player of the Month : अभिषेक-मंधाना सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ICC Player of the Month : अभिषेक-मंधाना सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
ICC Player of the Month
ICC Player of the Month

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। भारत के स्टार प्रारंभिक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना को क्रमशः एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध महिला वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार को सितंबर के लिए (ICC Player of the Month) आइसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

अभिषेक ने इस दौरान सात मैचों में 44.85 के औसत और 200 के शानदार स्ट्राइक-रेट से कुल 314 रन बनाए। एशिया कप में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुने गए 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में अब तक के अपने सर्वाधिक रेटिंग अंक भी हासिल किए। उन्होंने टीम के अपने साथी कुलदीप यादव और जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट को पछाड़कर (ICC Player of the Month) महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का गौरव पाया।

अभिषेक ने कहा कि यह पुरस्कार जीतकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और यह सम्मान उनके लिए खास है क्योंकि यह उन मैचों के प्रदर्शन के लिए मिला है जिनमें उनकी पारियों ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मुझे उस टीम का हिस्सा होने पर गर्व है जो कठिन परिस्थितियों में भी जीत दर्ज करने की क्षमता रखती है। हमारा हालिया टी20 रिकार्ड हमारी मजबूत टीम भावना और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।”

वहीं, स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर तीन मैचों में 58, 117 और 125 रन बनाए। भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान मंधाना ने इस दौरान चार वनडे मैचों में 77 के औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 308 रन बनाए। (ICC Player of the Month) सम्मान की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका की तजमीन ब्रिट्स और पाकिस्तान की सिदरा अमीन भी शामिल थीं।

आइसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए तैयारी में जुटी मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाया था — तीसरे वनडे में सिर्फ 50 गेंदों पर। उन्होंने कहा, “इस तरह का सम्मान एक खिलाड़ी को प्रेरणा देता है कि वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करे। मेरा लक्ष्य हमेशा टीम के लिए जीत सुनिश्चित करना है।”

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर
एशिया कप 2025 पर गहराया संकट! BCCI और श्रीलंका ने ACC बैठक का किया बहिष्कार, रद्द हो सकता है टूर्नामेंट
Mumbai Indians reached Raipur : रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर
Karun Nair News : क्या यहीं खत्म हो जाएगा करुण नायर का टेस्ट करियर? अगरकर का बयान चौंकाने वाला
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?