सीजी भास्कर, 1 जून। दुर्ग जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 114 पौवा अवैध शराब और बिक्री से प्राप्त नकदी सहित कुल 13,320 रुपये की सामग्री बरामद की है। (Durg Illegal Liquor Action)

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई और 1 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना दुर्ग, नेवई और पद्मनाभपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया।

नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर चल रहा था अवैध कारोबार
थाना दुर्ग क्षेत्र के नयापारा नदी रोड तिराहा और शिवनाथ नदी रोड स्थित जैन मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने मनोज कुमार निषाद और रामदेव सिंघा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 58 पौवा शराब और बिक्री की नकदी बरामद की गई।
वहीं थाना नेवई क्षेत्र के बीआरपी प्लांट के पास नहर किनारे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेंद्र कुमार दिवरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 26 पौवा और एक अद्दी शराब के साथ बिक्री की रकम जब्त की गई।

इसके अलावा पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के शीतला तालाब रोड पर दबिश देकर बब्बर मरकाम को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा शराब और नकद राशि बरामद हुई।
आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए रिमांड पर : Durg Illegal Liquor Action
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी : Durg Illegal Liquor Action
मनोज कुमार निषाद (55 वर्ष), बजरंग नगर, दुर्ग
रामदेव सिंघा (61 वर्ष), डिपरापारा पोटिया रोड, दुर्ग
सुरेंद्र कुमार दिवरा (40 वर्ष), स्टेशन मरोदा, नेवई
बब्बर मरकाम (26 वर्ष), देवारपारा, कसारीडीह, पद्मनाभपुर
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




