CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Township me दर्दनाक हादसा : भिलाई स्टील प्लांट अफसर के सेक्टर-9 बंगले में लगी आग, सो रहे वृद्ध पिता जिंदा जल गए, ग्रिल तोड़ कर निकला तिवारी परिवार

Bhilai Township me दर्दनाक हादसा : भिलाई स्टील प्लांट अफसर के सेक्टर-9 बंगले में लगी आग, सो रहे वृद्ध पिता जिंदा जल गए, ग्रिल तोड़ कर निकला तिवारी परिवार

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी अनिमेष तिवारी के सेक्टर-9 बंगले में कल देर रात अचानक आग लग गई जिसमें उनके पिता उमेश नारायण तिवारी (92 वर्ष) की चपेट में आने से मौत हो गई। पुत्र अनिमेष ने पिता को एक दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर लाया और अगली रात ही यह घटना हो गई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र की इस आगजनी से पूरा परिवार स्तब्ध है।

घटना कल देर रात की है। अनिमेष ने रात करीब ढाई बजे अग्निशमन विभाग को फोन किया कि उनके बंगले में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को अनिमेष और उनकी पत्नी-बेटी पीछे के कमरे में सोए थे और उनके पिता सामने के कमरे में सो रहे थे। अनिमेष की हाउस मेड ने सूचना दी कि घर के सामने कमरे से धुआं फैल रहा है और आग की लपटें उठ रही हैं।

अनिमेश तिवारी भिलाई स्टील प्लांट में डीजीएम के पद पर पदस्थ हैं। सेक्टर-9 में उनका बंगला है। जहां वो अपनी पत्नी, बेटी और बीमार पिता के साथ रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अनिमेष तिवारी ने पुलिस को बताया कि बंगले के पीछे रहने वाली उनकी हाउस मेड ने उन्हें बताया कि घर में सामने के कमरे में आग लगी है। पूरा घर धुएं से भर गया था। इसके बाद पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी गई।

आग की सूचना पर डायल 112 की टीम ने ग्रिल तोड़कर अनिमेष और उनके परिवार को पीछे के कमरे से बाहर निकाला। जब तक सामने कमरे की आग बुझाई गई, तब तक कमरे के सभी सामान खाक हो गया था। उनके बुजुर्ग पिता के जलने से बिस्तर में चिपक गया। दमकल कर्मियों ने शव को एक चादर में लपेट कर बाहर निकाला और सेक्टर-9 हॉस्पिटल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि घर में शार्ट सर्किट के संकेत नहीं है, बिजली ट्रिप नहीं हुई है। AC भी बंद था।

यूपी में गाड़ी खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, वाहनों पर बढ़ गया टैक्स, जानें- नई दरें
SDO Body Found In Car : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Chaitanyanand Swami Case : ‘Baby, I love you…’ छात्राओं को भेजता था मैसेज, विरोध करने पर रोक दी जाती थी डिग्री — चैतन्यानंद का काला चेहरा
BSP iron theft case : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
CG Alderman Appointment : दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?