CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र कांग्रेस में ‘भूचाल’: नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने संभाला पदभार, राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल BJP में शामिल!

महाराष्ट्र कांग्रेस में ‘भूचाल’: नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने संभाला पदभार, राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल BJP में शामिल!

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

सीजी भास्कर 2 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कार्यभार संभालते ही विपक्षी कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया. रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. कुणाल का कांग्रेस छोड़ना उत्तर महाराष्ट्र और धुले में ग्रैंड ओल्ड पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.कुणाल पाटिल की गिनती लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबियों में होती थी.

कुणाल पाटिल धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. हफ्तेभर पहले कुणाल पाटिल की रवींद्र चव्हाण के साथ सीक्रेट मीटिंग की खबर आई थी. तब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुणाल सीएम देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.हालांकि, तब कुणाल पाटिल ने बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था. मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कुणाल पाटिल ने कहा था कि वह अपने निजी काम के सिलसिले में रवींद्र चव्हाण से मिले थे. अब कुणाल बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनता से जुड़ाव कम हो गया है.धुले में कुणाल पाटिल का मजबूत प्रभावकुणाल पाटिल का धुले के साथ ही उत्तर महाराष्ट्र के आसपास के जिलों में भी मजबूत प्रभाव माना जाता है. उनकी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है और युवा वर्ग के बीच उनका अपना आधार है.

कुणाल का पार्टी छोड़ना, बीजेपी में शामिल होना विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अब निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है.गौरतलब है कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव करीब हैं और बीजेपी ने अब दूसरे दलों के मजबूत नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं. र

वींद्र चव्हाण के महाराष्ट्र बीजेपी की कमान संभालने के बाद दूसरे दलों से नेताओं के बीजेपी में आने का सिलसिला और तेज होने के आसार हैं.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी रवींद्र चव्हाण पहली फडणवीस कैबिनेट में मंत्री थे. वह एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में भी मंत्री थे. ठाणे जिले के डोंबिवली से आने वाले चार बार के विधायक रवींद्र चव्हाण की इमेज मुश्किल मसलों के त्वरित समाधान निकालने वाले नेता की है.

ट्रंप ने पहले कहा भारत ने जीरो टैरिफ की पेशकश की, अब बोले- मुझे डील को लेकर हड़बड़ी नहीं
राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 🟣 जब मुख्यमंत्री से मिलीं तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से सायकिल घंटी बजाकर जताया उत्साह 🔵 30 छात्राओं को मुख्यमंत्री ने वितरित की साइकिल
Congressmen were stopped : अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, जगदलपुर में जमकर नारेबाजी
मंत्री निवास पर ED की रेड, शहर में 20 से अधिक ठिकानों पर छापे, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मामला, दफ्तर घर में गहन छानबीन जारी
इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को बताया देश के भावी प्रधानमंत्री, अल्पसंख्यकों के लिए जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : बालोद थाना…

Bilaspur Police Extortion Complaint
Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

Bilaspur Police Extortion Complaint :शिकायत सामने आने के…

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?