सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के धमतरी में शराब घोटाले मामले को लेकर ED की टीम ने शुक्रवार सुबह अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देवहारी के बंगले पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में प्रशासनिक कॉलोनी पहुंची थी। बंगले में पिछले करीब 10 घंटे से जांच और पूछताछ जारी है। (Dhamtari ED Raid)
यह भी पढ़ें :
अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देवहारी के बंगले पर छापेमारी : Dhamtari ED Raid
ED की टीम अपर कलेक्टर के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर से भी पूछताछ कर रही है। नवीन प्रताप सिंह तोमर पहले डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों में उनका नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें :

कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लिए जाने की जानकारी
जांच के दौरान ED की टीम ने घर में रखे दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच की। कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान कब्जे में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें :
धमतरी में ED की कार्रवाई फिलहाल जारी : Dhamtari ED Raid
फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या मिला है, इसे लेकर एजेंसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें :
ख़बरें और भी हैं :


