CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eden Gardens Test Match : दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट, बढाई गई ईडन गार्डन की सुरक्षा, 14 नवंबर से खेला जाएगा पहला मैच

Eden Gardens Test Match : दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट, बढाई गई ईडन गार्डन की सुरक्षा, 14 नवंबर से खेला जाएगा पहला मैच

By Newsdesk Admin
11/11/2025
Share
Eden Gardens Test Match
Eden Gardens Test Match

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण बम धमाके (Eden Gardens Test Match) के बाद देश में कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि यहां 14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

Contents
  • एसटीएफ को किया गया तैनात
  • Eden Gardens Test Match बढ़ेगी खिलाड़ियों की सुरक्षा

एसटीएफ को किया गया तैनात

कोलकाता पुलिस के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में हुए धमाके को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी के विशेष और अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए एसटीएफ को भी तैनात किया गया है।

पुलिस के द्वारा स्टेडियम व उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में सुरक्षा व्यवस्था को आखिरी रूप देने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ के अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा के बीच आज एक बैठक भी होनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने क्रिकेट स्टेडियम के साथ कोलकाता के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मैच के दौरान भी स्टेडियम आने वाले सभी दर्शकों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

Eden Gardens Test Match बढ़ेगी खिलाड़ियों की सुरक्षा

स्टेडियम के साथ ही जिस होटल में भारत और साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी रुकेंगे, वहां की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मंगलवार को कोलकाता के फेमस कालीघाट मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले थे, लेकिन सुरक्षा के कारण उनका यह कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है।

Ben Stokes : बीच मुकाबले में सामने आया बेन स्टोक्स का संन्यास, अब नियमों को लेकर बढ़ी नई मुश्किल
Virat Kohli : टीम इंडिया को बड़ा झटका, 18 साल में पहली बार इस वजह से पूरी श्रृंखला से बाहर हुए विराट
Ashes 2025 Series : आस्ट्रेलिया के सिर फिर सजा एशेज का ताज, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 82 रन से मात
FIFA World Cup : दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार खत्म, जानिए कब और कैसे होंगे मुकाबले
SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के राजवाड़े और हैदराबाद के नवाबों की बीच होगी भिड़ंत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?