सीजी भास्कर, 06 जनवरी। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वोटर आईडी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने शमी और उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ को नोटिस जारी कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की सुनवाई (Election Commission Notice To Shami) के लिए तलब किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाइयों के SIR फॉर्म में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर फिलहाल न तो शमी और न ही चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
जादवपुर से जारी हुआ नोटिस
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जादवपुर इलाके के कार्तजू नगर स्कूल से दोनों भाइयों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में उन्हें सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, तय तारीख पर मोहम्मद शमी पेश नहीं हो सके।
विजय हजारे ट्रॉफी के कारण नहीं हो सके पेश
दरअसल, शमी इन दिनों घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व (Election Commission Notice To Shami) कर रहे हैं और इस समय राजकोट में मौजूद हैं। क्रिकेट शेड्यूल की व्यस्तता के चलते वे SIR से जुड़ी सुनवाई में शामिल नहीं हो पाए।
अमरोहा और कोलकाता, यहीं से जुड़ा है विवाद
रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) के वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में शमी ने अमरोहा स्थित अपने पैतृक गांव से मतदान किया था।
शमी का जन्म अमरोहा में हुआ था, लेकिन वे कई वर्षों से कोलकाता में स्थायी रूप से रह रहे हैं। इसी दोहरे पते से जुड़ी जानकारी को लेकर SIR प्रक्रिया में सवाल उठे हैं।
बंगाल में SIR के बाद हटे थे लाखों नाम
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें करीब 58.21 लाख मतदाताओं (Election Commission Notice To Shami) के नाम हटाए गए थे। इसके बाद दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में शमी और उनके भाई को भी नोटिस भेजा गया।
9 से 11 जनवरी के बीच होगी अगली सुनवाई
सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद शमी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी व्यस्तता की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनकी सुनवाई की तारीख 9 से 11 जनवरी के बीच तय की गई है। उम्मीद है कि शमी नई तारीख पर संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने वोटर रिकॉर्ड और नागरिकता से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट करेंगे।




