CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर में घुस महिलाओं के उतरवाए कपड़े, फिर वीडियो बना के लूट लिए जेवर, देखिए विडियो 7 बदमाश एक साथ…

घर में घुस महिलाओं के उतरवाए कपड़े, फिर वीडियो बना के लूट लिए जेवर, देखिए विडियो 7 बदमाश एक साथ…

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। 7 बदमाश आधी रात को हिसार से आए परिवार के रेवाड़ी स्थित घर में घुस गए। उन्होंने गन पॉइंट पर ननद-भाभी के कपड़े उतरवा दिए. इसके बाद उनसे छेड़छाड़ कर वीडियो भी बना ली। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है।

इस दौरान उनके पति को चाकू की नोक पर कमरे में बंद कर दिया गया. महिलाओं को चुप कराने के लिए बच्चे को भी उल्टा लटका दिया गया. करीब ढाई घंटे तक बदमाशों ने बक्से और अलमारी का ताला तोड़ने के साथ घर का फर्श खोदकर 18 लाख की ज्वेलरी निकाल ली.

साथ ही जाते वक्त वह घर में लगे CCTV कैमरों की DVR भी उखाड़कर ले गए. इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे. जब परिवार के बाकी लोगों को इसका पता चला तो पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

बदमाशों ने घर में घुस कर परिवार को लोगों का जगाया

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका परिवार हिसार के नारनौंद क्षेत्र का रहने वाला है. कुछ सालों से यहां रेवाड़ी में रह रहे हैं. यहां उसके पति की नौकरी है.

महिला ने बताया कि 3 अप्रैल की रात को वह अपनी ननद के साथ घर के चौबारे में सो रही थी. उसके साथ उसका बच्चा भी था. पास ही दूसरे कमरे में महिला का पति भी सोया हुआ था. रात करीब 1 बजे घर में करीब 7-8 आदमी हमारे कमरे में घुस आए और हमें जगाया.

महिला ने बताया कि उन सभी के पास चाकू, पिस्टल और अन्य धारदार हथियार थे. बदमाशों ने धमकी दी कि अगर किसी ने शोर मचाया तो जान से मार देंगे. फिर पूछा कि तुम्हारी मम्मी कहां है? इस पर महिला ने बता दिया कि मां तो नानी के घर गई हैं और पिता चंडीगढ़ गए हुए हैं. इसके बाद कनपटी पर बंदूक लगाकर कहा ‘तुम्हारे घर में जो भी नकदी-जेवरात और कीमती सामान है, वह सब हमारे हवाले कर दो. अपने मोबाइल भी हमें दे दो. हमने डर के मारे अपने मोबाइल दे दिए.’

प्राइवेट पार्ट से भी की छेड़छाड़ : पीड़िता ने आगे बताया कि लुटेरों ने हथियारों के बल पर जबरदस्ती मेरे और मेरी ननद के कपड़े उतरवा दिए. जिसके बाद उन्होंने हमारी नग्न हालत में वीडियो बनाई. छाती दबाई और प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की. हमारे साथ काफी बदतमीजी करते रहे. थोड़ा विरोध करने पर वह पिस्टल-चाकू से मारने की धमकी देते रहे.

महिला ने बताया कि इसी बीच पति को पीटकर बंधक बनाया और एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने हमसे सारे कैश, जेवरात और अन्य कीमती सामान के बारे में पूछना शुरू कर दिया. हमने डर मारे सब बता दिया. घर के बक्से और अलमारी में ताला लगा रखा था. उन्होंने चाबी मांगी तो हमने कहा कि हमारे पास चाबी नहीं है.

अलमारी का तोड़ दिया ताला

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बक्से और अलमारी का ताला तोड़ दिया. फिर वहां से 5 तोले सोने का हार, दूसरा 4 तोले सोने का हार, 4 तोले की सोने की 9 अंगूठी, 2 तोला का सोने का मंगल सूत्र, 1 तोला सोने के कानों के बाले, 1 तोला सोने का लॉकेट, छोटे बच्चे के सोने के चांद-सूरज, चांदी की 4 जोड़ी पायल, चांदी के 7 कडूले, चांदी की हसली और 18 तोला चांदी की पायल निकाल लिया.

इसके बाद भी बदमाशों ने कहा कि उनके पास और भी गहने हैं. उसके बारे में बताओ वरना गोली मार देंगे. जिससे डरकर उन्होंने कहा कि फर्श में भी कुछ गहने छिपा रखे हैं. इसके बाद लुटेरों ने कुदाली से सारा फर्श खोद डाला. उसके अंदर छुपाए गहने भी उन्होंने निकाल लिए. करीब साढ़े 3 बजे यानी ढ़ाई घंटे लूटपाट के बाद लुटेरों ने सारे गहने निकाल लिए. फिर जाते वक्त वह घर में लगे कैमरों का DVR भी ले गए.

बदमाशों ने जान से मारने की दी धमकी

महिला ने बताया कि उन्होंने धमकी दी कि घर की महिलाओं की नग्न हालत और छेड़छाड़ करते की वीडियो इसमें रिकॉर्ड हो चुकी है. अगर कहीं शिकायत करने की कोशिश की तो जान से मार देंगे. हम तुम्हारे आसपास ही रहते हैं. इसके अलावा अश्लील वीडियो भी वायरल कर देंगे. पीड़िता ने मांग की कि पुलिस वीडियो वायरल करने से रोके और उनके सोने के गहनों की बरामदगी कराए.

पीड़िता ने रेवाड़ी के SP को बताया कि इस बारे में उसी दिन पुलिस को शिकायत कर दी थी. पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं पर शक जताना शुरू कर दिया. इसके बाद उनसे ही पूछताछ शुरू कर दी. अगर पुलिस पहले लुटेरों की तलाश करती तो उन्हें पकड़ सकती थी.

सदर थाने प्रभारी राजेंद्र कुमार ने फोन कॉल पर बताया कि इस मामले में घर में लगे कैमरों की DVR मिसिंग मिली. जिसके बाद उनके घर को आते-जाते रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. अभी उनमें कोई भी संदिग्ध पैदल या गाड़ी में आता-जाता नहीं दिखा है.

पुलिस अब आगे मेन रोड तक सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस पहले से ही जांच में जुटी थी. अब मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA की 2 टीमों के अलावा एक और पुलिस टीम इसमें लगाई गई है. हमारी कोशिश है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए.

India Mobile Congress 2025: भारत में इन तारीखों को होगा IMC 2025, केंद्रीय मंत्री ने MWC 2025 में दी जानकारी
Educational News 🔵 पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 28 को 🟢 37 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
इंस्टा रील के चक्कर में गंगनहर में कूदी महिला! वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थमाया चालान
मौलाना रजवी ने पाक में आतंकी ठिकानों में हमलों पर कहा- यह बहुत जरूरी था, हम शुक्रवार को…
MP Teacher Recruitment Delay: अधूरी भर्तियां, नई टाइमलाइन ने बढ़ाया उम्मीदवारों का इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Crocodile Hatchlings
Crocodile Hatchlings : तालाब में दिखे मगरमच्छ के नवजात शावक, खूंटाघाट बांध में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 14 जून :  रतनपुर के ऐतिहासिक…

Gold-Silver Price : सोना खरीदने वालों के लिए राहत, एक हफ्ते में कीमतों में बड़ी नरमी, जानिए आज का ताजा भाव

सीजी भास्कर, 14 जून। सराफा बाजार पर नजर…

Crop Protection Management
Crop Protection Management : फसल बची तो बढ़ेगी कमाई! खरपतवार, कीट और रोग नियंत्रण से 30% तक बढ़ सकती है उपज

सीजी भास्कर, 14 जून :  खेती में अधिक…

Congress Training Camp
Congress Training Camp : जिला और शहर अध्यक्षों को मिलेगा संगठनात्मक प्रशिक्षण, संगठन को मजबूती का मंत्र देंगे राहुल

सीजी भास्कर, 14 जून :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने…

Cell Broadcast Service
Cell Broadcast Service : देर रात मोबाइल पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार ने फिलहाल बंद की सेवा

सीजी भास्कर, 14 जून :  देर रात मोबाइल…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनियाराज्य

भाभी जी घर पे हैं? पूछकर घर में घुसा, फिर दोस्त की बीवी से कर डाली गंदी हरकत

05/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

BSP iron theft case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के ठिकाने से 10 पासबुक और 18 चेकबुक बरामद

02/06/2026
घटना दुर्घटनाराज्य

Reel Making Accident के दौरान ट्रेन की चपेट में आया — दोस्तों के सामने हुई दर्दनाक मौत

23/10/2025
Air India Crash Supreme Court
देश-दुनिया

Telangana Reservation Case : तेलंगाना में आरक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज

17/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?