CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EOW ACB Action : चार पूर्व CEO गिरफ्तार, करोड़ों की बंदरबांट में खुला भ्रष्टाचार का जाल

EOW ACB Action : चार पूर्व CEO गिरफ्तार, करोड़ों की बंदरबांट में खुला भ्रष्टाचार का जाल

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share
EOW ACB Action
EOW ACB Action

सीजी भास्कर, 09 मई : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ (District Mineral Foundation) फंड घोटाले (EOW ACB Action) में कोरबा जनपद के चार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) और एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। घोटाले की जांच के तहत इन सभी अधिकारियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों (EOW ACB Action) में भरोस राम ठाकुर (तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफटी), भूनेश्वर सिंह राज, राधेश्याम मिर्झा और वीरेंद्र कुमार राठौर (तीनों तत्कालीन जनपद CEO) शामिल हैं। आरोप है कि इन अधिकारियों ने डीएमएफ फंड के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के ठेकों में भारी अनियमितताएं कीं।

जांच में सामने आया कि ठेका लेने वाले ठेकेदारों से भारी रकम वसूली गई और लगभग 40% कमीशन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अधिकारी आईएएस रानू साहू के करीबी हैं, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं।

इस कार्रवाई की शुरुआत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि डीएमएफ फंड के दुरुपयोग में कई नियमों का उल्लंघन करते हुए टेंडर प्रक्रिया को तोड़ा-मरोड़ा गया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फर्जी दस्तावेज और भुगतान के जरिये सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।

ईओडब्ल्यू और एसीबी (EOW ACB Action) ने इस प्रकरण में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि आगे की जांच में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में भी हलचल मची हुई है।

इस घोटाले से जुड़ी कई और गिरफ्तारियां संभावित हैं, और जांच एजेंसियां अब अन्य जनपदों में हुए कार्यों की भी जांच करने की तैयारी में हैं। फिलहाल पुलिस चारों अधिकारियों से रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ कर रही है, जिससे घोटाले की पूरी परतें खुलने की उम्मीद है।

Cyber Crime Blackmail Kanpur: खेतों में बैठकर ‘डीसीपी’ बन लोगों को डराते रहे ठग, पुलिस ने गैंग को किया बेनकाब
Azad Hind Express Bag Theft : चलती ट्रेन में चोरों का आतंक, महिला का बैग पार
स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद का खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल
RPF Head Constable Murder: रायगढ़ RPF चौकी में गोलीकांड, सहकर्मी ने हेड कांस्टेबल को करीब से मारी गोली
शराब न पिलाने पर बड़े भाई ने रेत दिया छोटे भाई का गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CMO Arrested  : महिला की मौत के बाद CMO गिरफ्तार, सड़क हादसे में भेजे गए जेल
CMO Arrested  : महिला की मौत के बाद CMO गिरफ्तार, सड़क हादसे में भेजे गए जेल

सीजी भास्कर, 04 अगस्त :  छत्तीसगढ़ के मुंगेली…

Supreme Court Guidelines
Supreme Court Guidelines : यौन अपराध मामलों में संवेदनशील भाषा अपनाने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन

Supreme Court Guidelines:गाइडलाइन में इस बात पर भी…

Vehicle Number Plate Law
Vehicle Number Plate Law : नंबर प्लेट ढकना धोखाधड़ी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने धारा 420 लगाने पर दिया अहम फैसला

Vehicle Number Plate Law :यह फैसला उस मामले…

WhatsApp Account Review
WhatsApp Account Review : 24 घंटे की समीक्षा प्रक्रिया में अचानक बंद हुई सेवा से यूजर्स परेशान

WhatsApp Account Review :केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप का…

India Refined Fuel Exports
India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग

India Refined Fuel Exports :प्रमुख निजी रिफाइनरियों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?