CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EOW Investigation : ईओडब्ल्यू ने पीसीसी से लेखापाल देवेंद्र डडसेना का ब्यौरा मांगा, जानिए क्या है मामला

EOW Investigation : ईओडब्ल्यू ने पीसीसी से लेखापाल देवेंद्र डडसेना का ब्यौरा मांगा, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin 30/09/2025
Share
EOW Investigation
EOW Investigation

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने घोटालों की जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, ईओडब्ल्यू (EOW Investigation) ने कांग्रेस संगठन से जुड़े एक बड़े नाम के करीबी पर ध्यान केंद्रित किया है। इसमें कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के विश्वासपात्र लेखापाल देवेंद्र डडसेना का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

रायपुर (EOW Investigation) ईओडब्ल्यू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को पत्र लिखकर देवेंद्र डडसेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। जांच एजेंसी ने तीन बिंदुओं में देवेंद्र की नियुक्ति, वेतन और वर्तमान पदस्थापना से संबंधित ब्योरा देने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र को दो महीने पहले ईओडब्ल्यू-एसीबी ने कोल लेवी घोटाले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आरोप है कि देवेंद्र ने रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर करीब 100 करोड़ रुपये की कोल लेवी (EOW Investigation) की वसूली की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि अवैध रूप से वसूली गई इस राशि का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों में किया गया। यही नहीं, एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रकम से सुकमा और अन्य जिलों में कांग्रेस भवनों का निर्माण कैसे हुआ।

देवेंद्र पिछले 22-23 साल से पीसीसी का लेखा-जोखा संभालते रहे हैं। चर्चा है कि रामगोपाल अग्रवाल के कारोबारी नेटवर्क और निजी वित्तीय लेन-देन की कई जानकारियां भी देवेंद्र के पास हैं। यही कारण है कि ईओडब्ल्यू (EOW Investigation) देवेंद्र की भूमिका को बेहद अहम मान रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को कई ऐसे सूत्र हाथ लगे हैं, जिनसे आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जांच एजेंसी अब रामगोपाल अग्रवाल की तलाश में जुटी है, जो कई महीनों से फरार बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि देवेंद्र से पूछताछ में मिले इनपुट्स के आधार पर ईओडब्ल्यू एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। एजेंसी न केवल शराब और कोल लेवी घोटाले की तहकीकात कर रही है, बल्कि रामगोपाल के कारोबारी साम्राज्य की गहराई से जांच भी कर रही है। फिलहाल पीसीसी से मांगे गए ब्योरे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। इस कार्रवाई को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

You Might Also Like

ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार

DA DR Discrimination Chhattisgarh : सरकार की दोहरी नीति पर भड़के कर्मचारी, दीपावली पर जलाएंगे ‘बिना एरियर आदेश’ की होली

Women Empowerment Success Story : सेंट्रिंग प्लेट्स से मिला दी रश्मि के सपनों को सहारा

Local Holiday Chhattisgarh 2025 : 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG Vyapam Exam Calendar 2026 : इस तारीख से शुरू होंगी व्यापमं की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

Newsdesk Admin 30/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diwali Chhath duty: दिवाली-छठ के दौरान 13 दिन तक सभी रहेंगे ऑन ड्यूटी…

Diwali Chhath duty: छुट्टियों पर रोक सीजी भास्कर…

ACB Balod Trap
ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो…

DA DR Discrimination Chhattisgarh
DA DR Discrimination Chhattisgarh : सरकार की दोहरी नीति पर भड़के कर्मचारी, दीपावली पर जलाएंगे ‘बिना एरियर आदेश’ की होली

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी…

Ex-boyfriend revenge: महिला का जादू-टोना दांव पड़ उल्टा, पूर्व प्रेमी से बदला लेने का असफल प्रयास

सीजी भास्कर 16 अक्टूबर Ex-boyfriend revenge: एक महिला…

Transgender Protest Indore
Transgender Protest Indore : किन्नरों का विवाद भड़का, 24 ने की फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। किन्नरों के दो गुटों…

You Might Also Like

ACB Balod Trap
अपराधछत्तीसगढ़

ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार

16/10/2025
DA DR Discrimination Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

DA DR Discrimination Chhattisgarh : सरकार की दोहरी नीति पर भड़के कर्मचारी, दीपावली पर जलाएंगे ‘बिना एरियर आदेश’ की होली

16/10/2025
Women Empowerment Success Story
छत्तीसगढ़

Women Empowerment Success Story : सेंट्रिंग प्लेट्स से मिला दी रश्मि के सपनों को सहारा

16/10/2025
Local Holiday Chhattisgarh 2025
छत्तीसगढ़

Local Holiday Chhattisgarh 2025 : 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

16/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?