CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ESIC Land Allotment CG : ईएसआई औषधालय निर्माण का रास्ता साफ, कलेक्टर ने शासकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी

ESIC Land Allotment CG : ईएसआई औषधालय निर्माण का रास्ता साफ, कलेक्टर ने शासकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी

By Newsdesk Admin
25/01/2026
Share
ESIC Land Allotment CG
ESIC Land Allotment CG

सीजी भास्कर, 25 जनवरी। जिले में श्रमिकों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम (ESIC Land Allotment CG) उठाया है। लंबे समय से प्रस्तावित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय के लिए अब जमीन उपलब्ध करा दी गई है।

बलौदाबाजार जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत औषधालय निर्माण हेतु शासकीय भूमि का आवंटन (ESIC Land Allotment CG) कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए श्रम विभाग को आवश्यक भूमि निःशुल्क प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तहसील बलौदाबाजार के ग्राम कोकड़ी में स्थित शासकीय भूमि (घास मद) खसरा नंबर 845/2/क की कुल 5.041 हेक्टेयर भूमि में से 0.129 हेक्टेयर रकबा औषधालय निर्माण के लिए निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 237(3) के तहत भूमि की नोईयत में परिवर्तन करते हुए इसे श्रम विभाग को आवंटित किया गया है।

यह भूमि धारा 127 के अंतर्गत आवेदक सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, बलौदाबाजार को शर्तों के अधीन निःशुल्क प्रदान (ESIC Land Allotment CG) की गई है। कलेक्टर ने प्रतिवेदक अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन से सहमति व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि औषधालय के निर्माण से कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जुड़े श्रमिकों और उनके परिवारों को जिले में ही बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आगामी प्रक्रिया संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार पूर्ण की जाएगी।

एटा में पहली कक्षा की बच्ची की अनोखी चाल: खुद गढ़ी किडनैपिंग की कहानी, पुलिस भी रह गई हैरान
Fruit Vegetable Exporters Relief : US – ईरान युद्ध के असर से फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, बंदरगाह शुल्क में बड़ी छूट
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बना उत्तराखंड का ये मंदिर, हर महीने हो रही हैं 100 से ज्यादा शादियां
Elon Musk’s big plan : X बनेगा ‘एवरीथिंग ऐप’, अब आ रहा है X Money फीचर
‘देश की दो-तिहाई आबादी “हिंदू राष्ट्र” के पक्ष में…’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Traffic
Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी

राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच शहर…

Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब
Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को…

Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय
Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

राज्य सरकार ने जिले के पांचों विकासखंडों में…

Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती
Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh…

Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली
Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

9वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?