सीजी भास्कर, 18 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संचालित धान खरीदी (Paddy Procurement FIR) कार्य में बाधा पहुँचाने पर सहकारिता विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त सहकारिता ने जिला पुलिस अधीक्षक कोरिया को आवेदन भेजकर समिति प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज (ESMA FIR Chhattisgarh) करने का अनुरोध किया है।
राज्य शासन ने धान खरीदी को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है, इसके बावजूद समिति प्रबंधक 15 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया (Paddy Purchase Violation) में जानबूझकर अनुपस्थित रहे और कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर आने से रोकने का आरोप लगा है। इससे जिले में खरीद व्यवस्था बाधित हुई।
सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह ने कहा कि यह आचरण शासनादेशों का गंभीर उल्लंघन है और सरकारी खरीद कार्य (Govt Procurement FIR Case) पर सीधा प्रभाव डालता है। आवेदन में गृह विभाग के 14 नवम्बर के आदेश का भी उल्लेख है, जिसमें धान खरीदी अवधि में सभी जिम्मेदार कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश दिया गया था।
एफआईआर (ESMA FIR Chhattisgarh) के लिए भेजी गई सूची में सलबा समिति के बालाजी रेड्डी, झरनापारा समिति के राम यादव, बैमा समिति के अमरनाथ साहू तथा चिरमी समिति के संजय सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहकारिता विभाग ने चेतावनी दी है कि धान खरीदी जैसे राज्यव्यापी कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


