सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। Meta ने WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी (Fake WhatsApp Scam) किया है। कंपनी के मुताबिक, फर्जी WhatsApp ऐप के जरिए साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल में सेंध लगाकर उनकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बना रहे हैं। हाल ही में ऐसे मामलों में सैकड़ों Android और iPhone यूजर्स को निशाना बनाया गया है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है।
कैसे काम करता है फर्जी WhatsApp (Fake WhatsApp Scam)
Meta ने बताया कि ये नकली ऐप असली WhatsApp की तरह ही दिखता है, जिससे यूजर्स आसानी से धोखा खा जाते हैं। जैसे ही कोई यूजर इसे डाउनलोड करता है, यह ऐप फोन का एक्सेस ले लेता है और धीरे-धीरे डेटा चुराना शुरू कर देता है। कई मामलों में यह ऐप फोन को रिमोटली कंट्रोल कर सकता है, जिससे हैकर्स यूजर की चैट्स, फोटो, कॉन्टैक्ट्स और यहां तक कि बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना लेते हैं।
बैंक अकाउंट तक पहुंच कैसे बनती है
फर्जी ऐप के जरिए साइबर अपराधी OTP, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे यूजर के बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यही वजह है कि Meta ने इसे बेहद खतरनाक साइबर फ्रॉड बताया है।
कहां से आया यह फर्जी ऐप
रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह का एक नकली WhatsApp वर्जन इटली की कंपनी Asigint द्वारा बनाया (Fake WhatsApp Scam) गया था, जिसका इस्तेमाल लोगों को फंसाने के लिए किया जा रहा था। हालांकि Meta ने साफ किया है कि आधिकारिक WhatsApp पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
यूजर्स को क्या सावधानी बरतनी चाहिए
Meta ने साफ तौर पर कहा है कि यूजर्स को हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर जैसे Google Play Store और Apple App Store से ही WhatsApp डाउनलोड करना चाहिए। इसके अलावा किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें वायरस या मालवेयर हो सकता है। फोन में सिक्योरिटी फीचर्स जैसे Play Protect को ऑन रखना भी जरूरी है, ताकि फर्जी ऐप्स इंस्टॉल होने से रोका जा सके।
Meta का नया सिक्योरिटी सिस्टम
Meta ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया टूल भी लॉन्च (Fake WhatsApp Scam) किया है, जो WhatsApp अकाउंट के किसी नए डिवाइस में लॉग-इन होते ही अलर्ट देता है। इससे यूजर्स तुरंत समझ सकते हैं कि उनके अकाउंट में कोई संदिग्ध गतिविधि हो रही है।
डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच यह चेतावनी बेहद अहम है। थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए बड़ा नुकसान बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।


