CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wife Killed Husband Chhattisgarh : बलौदाबाजार में सनसनीखेज हत्या, पत्नी ने भाई-भतीजे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Wife Killed Husband Chhattisgarh : बलौदाबाजार में सनसनीखेज हत्या, पत्नी ने भाई-भतीजे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
02/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने (Wife Killed Husband Chhattisgarh) आया है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रचकर उसे अंजाम दिया। इस वारदात में महिला ने अपने मायके से भाई और भतीजे को बुलाया और तीनों ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Contents
  • खेत में मिला शव, पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा
  • पत्नी ने पूछताछ में कबूला अपराध
  • पहले से बनाई थी हत्या की योजना
  • तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

खेत में मिला शव, पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा

घटना थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी की है, जहां 29 मार्च की रात राम कुमार साय का शव घर के पास खेत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।

पत्नी ने पूछताछ में कबूला अपराध

संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर (Wife Killed Husband Chhattisgarh) पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर पत्नी मीना बाई ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। महिला के अनुसार, उसका पति शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था। इतना ही नहीं, वह अपनी ही बेटी पर गलत नजर रखता था, जिससे परिवार काफी परेशान था।

पहले से बनाई थी हत्या की योजना

लगातार हो रहे अत्याचार से तंग आकर महिला ने अपने बड़े भाई और भतीजे को बुलाया। 29 मार्च की रात जब मृतक घर लौटा, तब तीनों पहले से मौके पर मौजूद थे। जैसे ही राम कुमार साय घर के पास खेत की ओर गया, तीनों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया और हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में मीना बाई साय, उसका भाई महावीर साय और भतीजा वैभव उर्फ अंशु बघेल शामिल (Wife Killed Husband Chhattisgarh) हैं। तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Kambal Bank Bhilai: विधायक रिकेश की पहल, घासीदास जयंती पर विधायक कार्यालय से शुरू होगी ठंड से जंग
Haryana IPS Suicide Case : दो मंगलवार, दो मौत और एक FIR… IPS पूरन कुमार के बाद ASI ने दी जान, संयोग है या साजिश?
Good Governance Chhattisgarh : गुड गवर्नेंस कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के जीवन और अफसरों के कामकाज में दिखना चाहिए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Bilaspur Dam Breach Chhattisgarh : आधी रात टूटा बिलासपुर डैम का हिस्सा, दर्जनभर गांवों में घुसा पानीराहत-बचाव में जुटा प्रशासन
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vacation bench hearing : हाईकोर्ट में आज से जरूरी मामलों पर होगी सुनवाई, अलग-अलग बेंच गठित

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन…

Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग होंगे शामिल

Public problem resolution camp

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹15,000 मिलेगा स्टाइपेंड

सीजी भास्कर, 19 मई। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी…

Google I/O 2026 begins today : AI से लेकर Android 17 तक कई बड़े ऐलान संभव

Google I/O 2026 begins today

Preity Zinta is returning to the big screen after 8 years : ‘लाहौर 1947’ के बाद अब ‘वाइब’ से करेंगी धमाल

Preity Zinta is returning to the big screen…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बॉयफ्रेंड ने मां-बेटे को मारकर 2 कुएं में डाला:तुमसे शादी करूंगा बोलकर विधवा को फंसाया, फिर दूसरी लड़की से शादी, दबाव बनाने पर मार-डाला

24/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

IDEL फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम ठप, प्रबंधन ने मानी मांगें

22/04/2026
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उत्तराखंड देहरादून के मैदान में अब साधेंगे अपना निशाना, 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के शूटर्स का हुआ चयन

25/01/2025
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Projects 2025 : भटगांव में विकास की रफ्तार तेज़…₹20.57 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी…

04/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?