CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FARMER ATTEMPT SUICIDE : टोकन ना मिलने से धान किसान ने दी जान देने की कोशिश, पूर्व सीएम ने सरकार को…!

FARMER ATTEMPT SUICIDE : टोकन ना मिलने से धान किसान ने दी जान देने की कोशिश, पूर्व सीएम ने सरकार को…!

By Newsdesk Admin
07/12/2025
Share
FARMER ATTEMPT SUICIDE
FARMER ATTEMPT SUICIDE

सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर बड़ा हादसा (FARMER ATTEMPT SUICIDE) सामने आया है। बागबाहरा क्षेत्र में एक किसान ने टोकन न मिलने की परेशानी से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश की।

Contents
  • (FARMER ATTEMPT SUICIDE) कौन है घायल किसान
  • सिस्टम सही, जांच जारी

जानकारी के अनुसार किसान मनबोध गाड़ा कई दिनों से टोकन कटाने के लिए भटक रहा था, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद उसका टोकन जारी नहीं हो पाया। धान समर्थन मूल्य (धान खरीदी Chhattisgarh) पर बिक्री के लिए आवश्यक टोकन न मिल पाने की वजह से किसान मानसिक तनाव में था।

किसान को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है। (धान खरीदी संकट) किसानों का कहना है कि मनबोध पिछले 3 दिनों से लगातार ऑनलाइन/ऑफलाइन टोकन कटाने की कोशिश कर रहा था, सिस्टम बार-बार फेल हो रहा था।

घटना के वक्त मौजूद लोगों ने डायल-112 को बुलाया और प्राथमिक उपचार बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ग्रामीणों का दावा है कि अगर समय पर टोकन मिल जाता तो यह हादसा टल सकता था।

विपक्ष ने घटना पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार के लिए शर्मनाक है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की तकलीफ को लेकर सरकार चुप्पी साधे हुए है। किसान अपने खून पसीने से उपजाए धान को बेचने के लिए दर दर भटक रहा है।

भूपेश बघेल भाजपा हमलापूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टोकन नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि धान खरीदी की जो व्यवस्था है वो किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है।

किसान ने इतना घातक कदम उठाया उसपर दो शब्द बोलने के लिए भी सरकार के मंत्री तैयार नहीं हैं। बघेल ने कहा कि ये किसानों का अपमान है, शासन की ये चुप्पी सामान्य चुप्पी नहीं बल्कि आपराधिक चुप्पी है।

(FARMER ATTEMPT SUICIDE) कौन है घायल किसान

मनबोध गाड़ा उम्र 65 वर्ष, निवासी—ग्राम सेनभाठा, बागबाहरा, जिला महासमुंद। इनके पास 1.40 एकड़ भूमि है जिसपर धान की खेती की गई थी। परिवार के अनुसार—बेटी की शादी 4 महीने बाद है, किसान धान बेचकर उसी से शादी का खर्च निकालने की तैयारी कर रहा था। यही तनाव उसकी आत्मघाती कोशिश का कारण बना।

सिस्टम सही, जांच जारी

जिला प्रशासन ने आरोपों को अस्वीकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है, किसी भी लापरवाही पर कार्रवाई होगी। कहा गया कि टोकन तुंहर हाथ एप किसानों के लिए समाधान है और अधिकांश स्थानों पर खरीदी सुचारू चल रही है। हालांकि विपक्ष इसे सिस्टम की विफलता बता रहा है।

बेशर्मी की पराकाष्ठा देखिए!

प्रदेश के एक किसान ने आहत होकर अपना गला काट लिया है लेकिन @ChhattisgarhCMO की संवेदना इस क़दर मर चुकी है कि शोक के दो शब्द भी नहीं कह सके. यह चुप्पी आपराधिक है.

पूरे प्रदेश में धान खरीदी अस्त व्यस्त है. किसान बिल्कुल इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर… pic.twitter.com/XQMHgVqaJK

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 6, 2025
मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म, शरीर पर मिले चोट के निशान, आरोपी गिरफ्तार
रोहिणी में लगी भीषण आग, 45 झुग्गियां जलकर राख
सूरजपुर में एक और गंभीर घटना, 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, साथ पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने अपने 5 दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म, पिटाई कर मरा समझ छोड़ कर भागे आरोपी
CG खबर : होटल में पार्टी के बीच मामूली बात पर भिड़ गए दो गुट, जमकर मारपीट में दो घायल, एक के सिर में गंभीर चोट, देखिए विडियो
Fire in Manendragarh Plastic Factory : मनेंद्रगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, रातभर गूंजती रही सायरनों की आवाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

बिना इंडीकेटर तेज रफ्तार कार शराब भट्टी की ओर मुड़ी, भिलाई के डाक्टर की बुलेट जा टकराई, घायल चिकित्सक की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज

07/11/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने में बस पलटी, 9 की मौत, मौके पर मची चीख पुकार, नीचे दबे शव निकाले गए, कई घायलों में कुछ गंभीर, 35 यात्री थे सवार

29/11/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

लापता बच्ची का कंकाल बरामद : दो महीने पहले घर से गायब हुई थी, परिजनों समेत 3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट

07/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Korba Road Accident : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?