CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किसान इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे’, शंभू-खनौरी बॉर्डर जबरन खाली कराने पर AAP पर भड़की कांग्रेस, जानें BJP-कांग्रेस-शिअद ने क्या कहा

किसान इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे’, शंभू-खनौरी बॉर्डर जबरन खाली कराने पर AAP पर भड़की कांग्रेस, जानें BJP-कांग्रेस-शिअद ने क्या कहा

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर 20 मार्च पंजाब पुलिस ने बुधवार को अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर के साथ-साथ अन्य प्रमुख आंदोलनकारियों को मोहाली में उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में भाग लेने के बाद लौट रहे थे. इसके अलावा पुलिस ने देर रात सैकड़ों प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली कराया. दोनों बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों द्वारा बनाए गए स्थायी और अस्थायी ढांचों को पुलिस ने बुलडोजर से हटा दिया. 

पुलिस ने यह कार्रवाई पंजाब सरकार के निर्देश पर की है. हालांकि, इसे लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल ने एक बार दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों को पानी, बिजली और वाईफाई मुहैया कराया था, लेकिन अब पंजाब की AAP सरकार उनके टेंट और कैंपसाइट को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है.’उन्होंने आगे लिखा, ‘पिछले किसान आंदोलन के प्रायोजक- किसान संगठनों के स्वयंभू संरक्षक, फॉरेन फंडेड एनजीओ (जॉर्ज सोरोस द्वारा समर्थित एनजीओ सहित), कनाडा स्थित पंजाबी पॉप गायक और एक मुद्दे से दूसरे मुद्दे पर कूदने वाले इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एक्टिविस्ट- इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. ऐसा लगता है कि ये विरोध प्रदर्शन कभी किसानों के मुद्दों के लिए थे ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को निशाना बनाने के लिए थे. अन्यथा, जब पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें जायज हैं, तो इस पूरी चुप्पी को कैसे समझा जाए- जिन्हें पूरा करने का वादा खुद AAP ने चुनावों के दौरान किया था?’

पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘किसानों पर साजिश के तहत हमला किया जा रहा है… सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरा किसान समुदाय आज बड़े हमले का सामना कर रहा है। आज (चंडीगढ़ में) एक बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि अगले दौर की बातचीत 4 मई को होगी लेकिन उन पर (किसानों पर) पीछे से हमला किया गया और उन्हें धोखा दिया गया. सड़क किसानों ने नहीं, सरकार ने रोकी है। वे (किसान) दिल्ली आना चाहते हैं.’पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर पंजाब भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने किसानों से बातचीत करने के लिए अपने मंत्रियों की टीम भेजी है, लेकिन लुधियाना पश्चिम के व्यापारियों ने कहा है कि वे उन्हें (AAP) वोट नहीं देंगे, क्योंकि सभी सड़कें बंद हैं. अरविंद केजरीवाल के लिए राज्यसभा सीट सुनिश्चित करने और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के लिए उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर को हिरासत में लिया है. भाजपा पंजाब के किसानों के साथ है, लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किसानों के साथ खिलवाड़ किया.’शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ‘पंजाब के सीएम भगवंत मान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. चुनाव के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वादा किया था कि वह किसानों की सभी मांगों को पूरा करेंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद वह किसानों से सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है.’ किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब के लोग तीन काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े थे. एक साल से ज्यादा हो गया है और शंभू और खनौरी बॉर्डर बंद हैं. पंजाब के व्यापारी, युवा बहुत परेशान हैं. जब व्यापारी व्यापार करेंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे नशे से दूर रहेंगे. आज की कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि हम चाहते हैं कि पंजाब के युवाओं को रोजगार मिले. हम शंभू और खनौरी बॉर्डर खोलना चाहते हैं. किसानों की मांगें केंद्र सरकार से हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली या कहीं और विरोध प्रदर्शन करना चाहिए, लेकिन पंजाब की सड़कें बंद नहीं करनी चाहिए.’

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई पर पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने कहा, ‘किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें उचित चेतावनी देने के बाद इलाके को खाली करा दिया. कुछ लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई, उन्हें बस में बैठाकर घर भेज दिया गया. इसके अलावा, यहां के ढांचे और वाहनों को हटाया जा रहा है. पूरी सड़क को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. हरियाणा पुलिस भी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी, जैसे ही उनकी तरफ से रास्ता खुलेगा, हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी. हमें कोई बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि कोई विरोध नहीं हुआ. किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए.’

Noida Bike Romance Fine : एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक-युवती कर रहे थे रोमांस, कटा गया 53,500 का चालान
Raipur Police Commissionerate Ban Order : नशे पर सख्ती, रोलिंग पेपर और गोगो स्मोकिंग कोन की बिक्री पर रोक
HC Petition Dismissed : अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग पर हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की
बुढ़ी मां ने बेटी पर लगाया 43 तोला और घर समेत करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने का आरोप, पति के आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज छीन लिए, जांच में जुटी पुलिस
Bank Strike Today: आज ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, ब्रांच जाने से पहले पढ़ें जरूरी सूचना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

Surajpur Elephant Attack
Surajpur Elephant Attack :  सूरजपुर में 12 हाथियों का झुंड पहुंचा, महुली समेत कई गांवों में बढ़ी दहशत

जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों की…

NEET UG Counselling
NEET UG Counselling : छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, 15 अक्टूबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश…

Raipur Murder Case
Raipur Murder Case :  रायपुर में देवी प्रतिमा के स्वागत के दौरान खूनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मौत

रायपुर के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?