CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Federation Cup Volleyball : रायपुर की धरती पर खेलों का महाकुंभ, मुख्यमंत्री साय ने फेडरेशन कप वॉलीबॉल को दिखाई हरी झंडी

Federation Cup Volleyball : रायपुर की धरती पर खेलों का महाकुंभ, मुख्यमंत्री साय ने फेडरेशन कप वॉलीबॉल को दिखाई हरी झंडी

By Newsdesk Admin
04/02/2026
Share
Federation Cup Volleybal
Federation Cup Volleybal

सीजी भास्कर, 4 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ राज्य व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा 3 फरवरी से 8 फरवरी तक इसका आयोजन किया (Federation Cup Volleyball) गया है।

चैंपियनशिप में भारत के लिए खेल चुके कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। रेलवे, सर्विसेस और इंडियन यूनिवर्सिटी सहित कई राज्यों की टीमें इसमें भागीदारी कर रही हैं। पुरुष वर्ग में 10 टीमें और महिला वर्ग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने फेडरेशन कप के उद्घाटन के बाद इंडोर स्टेडियम में रुककर तमिलनाडू और सर्विसेस के बीच हुए उद्घाटन मैच को पूरा देखा। वे कांटे के मुकाबले वाले इस मैच के समाप्त होने के बाद ही स्टेडियम से निकले। विधायक सुनील सोनी भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर मैं देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं। व्हॉलीबॉल हमें टीमवर्क, सहयोग और समन्वय सिखाता है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने इसमें प्रदेश का काफी नाम रोशन (Federation Cup Volleyball) किया है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा और कौशल का पूरी क्षमता से प्रदर्शन कर सके, इसके लिए जरूरी अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर हम लगातार जोर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई वर्षों से बंद राज्य खेल अंलकरण सम्मान को हमने पुनः प्रारंभ किया है। ओलंपिक खेलों में राज्य के खिलाड़ी की भागीदारी पर शासन की ओर से 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

साय ने कहा कि खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की नई पहचान अब देश-दुनिया के सामने है। पिछले दो सालों से राज्य में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले साल एक लाख 65 हजार और दूसरे साल करीब 4 लाख लोगों ने हिस्सा लिया है।

छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोशिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा ने अपने स्वागत भाषण में फेडरेशन कप के आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव विक्रम सिसोदिया, भारतीय व्हॉलीबॉल संघ के महासचिव रामानंद चौधरी,

मध्यप्रदेश व्हॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोशिएशन के सचिव हेमप्रकाश नायक, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, राहुल कौशिक और विनोद नायर सहित विभिन्न व्हॉलीबॉल संघों के पदाधिकारी, सदस्यगण, खिलाड़ी और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में फेडरेशन कप के उद्घाटन के दौरान मौजूद थे।

इन राज्यों की टीम ले रही हिस्सा

रायपुर में हो रहे 37वें फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप में पुरूष वर्ग में रेलवे, सर्विसेस, इंडियन यूनिवर्सिटी, केरल, तमिलनाडू, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ की टीमें भाग (Federation Cup Volleyball) ले रही हैं। वहीं महिला वर्ग में रेलवे, इंडियन यूनिवर्सिटी, केरल, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से कई टीमों में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी शामिल हैं।

Raipur Hospital Clash : इलाज के दौरान भिड़े मायके और ससुराल पक्ष, सुसाइड की कोशिश या हत्या की साजिश?
Fake NOC Controversy : देवरी में फर्जी NOC विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला
अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर पुलिस की रेड, दुर्ग में 80 कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
हाईकोर्ट पहुंचा युक्तियुक्तकरण का मामला: शिक्षक बोले- नियमों के खिलाफ हो रही काउंसलिंग, प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
Chhattisgarh School Holiday : लू के थपेड़ों के बीच बड़ा ऐलान, अब स्कूलों में नहीं बजेगी घंटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी
Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

मुंगेली में साइबर जागृति अभियान (Cyber Awareness) के…

Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती
Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि…

Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग
Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग

यूनियन ने नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन (Non-Financial Motivation) स्कीम के…

Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव
Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव

धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (Tractor Accident)…

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?