CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेंसिल को लेकर झगड़ा, 8वीं क्लास के बच्चे पर साथी ने किया दरांती से हमला, बैग में छुपाकर लाया था

पेंसिल को लेकर झगड़ा, 8वीं क्लास के बच्चे पर साथी ने किया दरांती से हमला, बैग में छुपाकर लाया था

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

तमिलनाडु , 15 अप्रैल 2025 :

Tamil Nadu School News: तमिलनाडु में तिरुनेलवेली जिले के पलायमकोट्टई में एक स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया. मंगलवार को पेंसिल को लेकर झगड़ा होने पर आठवीं क्लास के एक स्टूडेंट को उसके क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने दरांती से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए स्टूडेंट के शरीर पर दो तीन जगह पर दरांती से ‘कट जाने के घाव’ हैं और उसकी हालत अभी ठीक नहीं है.

झगड़े के दौरान टीचर भी घायल हो गया

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान वहां पर मौजूद टीचर ने जब झगड़ा शांत करने की कोशिश की उस दौरान वह टीचर भी घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक दोनों का एक पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि हाल में इन दोनों लड़कों के बीच छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और झगड़ा बस एक पेंसिल शेयर करने को लेकर ही हुआ था और बस इसी बात को लेकर कुछ समय से वे दोनों आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे.

दरांती छिपाकर लाया था लड़का

पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि मंगलवार को उनमें से एक अपने स्कूल बैग में ‘दरांती छिपाकर लाया’ और दूसरे पर हमला कर दिया. जिस वजह से लड़का बहुत बुरी तरह घायल हो गया था. पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि हमलावर स्टूडेंट को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा. घायल हुए स्टूडेंट के रिश्तेदारों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि एक छोटा बच्चा आठवीं क्लास का एक स्टूडेंट हमला करने के ‘इरादे’ से स्कूल में दरांती लेकर आया था.

Sheikhpura News: शेखपुरा के 2 अवैध नर्सिंग होम में अचानक हुई छापामारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी महंगाई की चिंता, पेट्रोल-डीजल महंगे होने के संकेत
Beating Retreat ceremony: प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, अटारी वाघा सीमा पर फिर से बीटिंग रिट्रीट जरूरी क्यों?
सुशासन तिहार 2026: शिकायत निपटान के लिए CM साय का विशेष अभियान निर्देश
स्कूल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिरी, दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, मामला राजकीय विद्यालय का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?