CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी… वायरल गर्ल मोनालिसा के परिवार में मची खलबली, परिजन बोले- कुछ गड़बड़ लगेगी तो मीडिया को बताएंगे

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी… वायरल गर्ल मोनालिसा के परिवार में मची खलबली, परिजन बोले- कुछ गड़बड़ लगेगी तो मीडिया को बताएंगे

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर 1 अप्रैल: प्रयागराज महाकुंभ में मालाएं बेचने वाली मोनालिसा भोंसले को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से खलबली मच गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. सनोज पर एक युवती के साथ रेप और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने का आरोप है. इस घटना से मोनालिसा के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं, जो उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में बतौर हीरोइन डेब्यू करने वाली थीं.

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोंसले ने कहा, “हमें अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. टीवी चैनलों और सोशल मीडिया से कुछ पता चला, लेकिन हमें चिंता जरूर है. अगर कुछ गड़बड़ लगेगा, तो हम मीडिया को बताएंगे.” उन्होंने बताया कि मोनालिसा इस समय उज्जैन में ट्रेनिंग ले रही हैं, जहां उन्हें पढ़ाई और डायलॉग डिलीवरी की तैयारी कराई जा रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा, “यह गिरफ्तारी के बाद जमानत का मामला नहीं, बल्कि एक फिल्म डायरेक्टर की अग्रिम जमानत का केस है.

आरोप है कि इस शख्स ने एक छोटे कस्बे की युवती को हीरोइन बनने का लालच देकर कई बार उसका रेप किया. ऐसे मामले में अग्रिम जमानत देना समाज में गलत संदेश देगा.” कोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने सनोज को गिरफ्तार कर लिया.

मोनालिसा का फिल्मी सफर
17 वर्षीय मोनालिसा भोंसले महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरती और सादगी के कारण सोशल मीडिया सनसनी बन गई थीं. उनकी वायरल तस्वीरों ने कई फिल्म निर्माताओं का ध्यान खींचा.

सनोज मिश्रा ने मौके का फायदा उठाते हुए महेश्वर पहुंचकर मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में बतौर हीरोइन साइन किया था. इसके लिए उन्होंने मोनालिसा को साइनिंग अमाउंट भी दिया था. इसके बाद से इंदौर और उज्जैन में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई, जिसमें पढ़ाई-लिखाई के साथ अभिनय और डायलॉग बोलने की तैयारी शामिल है.

परिवार का बयान
मोनालिसा के भाई जय भोंसले ने कहा, “मोनालिसा को अभी तक मुंबई नहीं ले जाया गया है, क्योंकि वहां खर्चा ज्यादा है. वह उज्जैन में ट्रेनिंग ले रही हैं. पापा उनके साथ हैं. हमें सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. ट्रेनिंग में डायरेक्टर के सहयोगी मौजूद हैं.” परिवार अभी इस घटनाक्रम से हैरान है और स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहा है.

Oh…my…God : ग्रेमी Award विजेता मशहूर रैपर की मौत, स्टेज पर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही गिरे और टूट गईं सांसें
CG में “बाके बिहारी की देख जटा….” वर्दी में थिरके SP साहब, देखिए विडियो वायरल, तरह तरह की प्रतिक्रियाएं
7 Dogs Film Trailer : सऊदी फिल्म 7 Dogs में सलमान – संजय की सरप्राइज एंट्री, ट्रेलर ने मचाया तहलका, फैंस बोले – अब फिल्म देखना तय
Salman Khan’s next film has a mega plan : ईद 2027 पर होगा बड़ा धमाका
Toxic Event : टॉक्सिक के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल; एक बेहोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?