CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर और दुकान में लगी आग, महिला और युवक का रैस्क्यू, विधायक रिकेश ने पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला

घर और दुकान में लगी आग, महिला और युवक का रैस्क्यू, विधायक रिकेश ने पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जून। सुपेला में आग की लपटों के बीच एक घर में फंसी महिला और युवक को जान पर खेल कर सुपेला थाना के तीन पुलिस जवानों ने रैस्क्यू किया है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ पुलिस के इन जवानों के प्रयास की सराहना करते हुए इन्हें सम्मानित कराने की घोषणा की है। जनता से पुलिस का जुड़ाव और जनभावना अनुरूप सॉफ्ट पुलिसिंग कल्चर डेवलप करने श्री सेन ने पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल के प्रयास को भी सराहा है।

आपको बता दें कि आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे केदार भवन वेंकटेश्वर टाकीज रोड के समीप हुई आगजनी में घर के भीतर फंसे दो लोगों को सुपेला थाना में तैनात तीन आरक्षकों ने रैस्क्यू किया है।

आग लगने की सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि अभी तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई है, तभी जानकारी मिली कि जिन दुकानों में आग लगी है उसके बगल गली में भीषण आग के बीच एक बच्ची फंसी है।

फायर ब्रिगेड को सूचित कर प्रधान आरक्षक उपेंद्र सिंह, आरक्षक राजू राणा और गंभीर जाट ने घर के भीतर प्रवेश किया और दरवाजा तोड़ा, अंदर एक 55 वर्ष की महिला और 30 वर्ष का युवक फंसा था जिसे समय पर पुलिस टीम के इन तीन जवानों की तत्परता से बचा लिया गया।

इस आगजनी में अनिल बागड़े की चाय दुकान, आदित्य चौहान का मेट्रो लेदर वर्क्स और आशीष दत्त के शुभम फर्नीचर में आग लगी थी। आदित्य के लेदर वर्क्स में रखा सामान जल कर खाक हो गया जबकि बाकि दुकान के शेड तक ही आग पहुंचीं थी। शटर बंद होने से फर्नीचर दुकान और चाय दुकान को आंशिक क्षति पहुंची है।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सुपेला थाना में पदस्थ तीनों जवानों ने मौके पर बहादूरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए घर के भीतर फंसी महिला और युवक को बचाया और आग बुझने तक जनसहयोग से स्थिति को संभाला। इसलिए इन तीनों जवानों को प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास में सम्मानित किया जाएगा।

Kondagaon Gangrape Case : होली के नाम पर दरिंदगी, गुलाल लगाने पहुंचे चार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप
पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास जाकर दी श्रद्धांजलि
Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh : बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाली कमान
प्रोफेसर अशोक सिंह कुलपति पद से हटाए गए, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह सरगुजा यूनिवर्सिटी के होंगे नये कुलपति, राजभवन से आदेश जारी
बादशाह पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज से की मुलाकात – भाई ने पूछा रिश्तों और सच पर बड़ा सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Red Alert
Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Mungeli Red Alert

Aamir Khan Death Threat
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, आमिर खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Aamir Khan Death Threat

Rajnandgaon Road Accident
Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

Rajnandgaon Road Accident

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 18 जुलाई।…

Temple Donation
Temple Donation :  राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल, बोली, आखिर किससे मांगा जाएगा हिसाब

गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?