CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले किया घपला, फिर कॉलेज की चाभियां लेकर फरार हो गई प्रिंसिपल… रद्द करनी पड़ी बच्चों की परीक्षा

पहले किया घपला, फिर कॉलेज की चाभियां लेकर फरार हो गई प्रिंसिपल… रद्द करनी पड़ी बच्चों की परीक्षा

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्रिंसिपल ममता कुमारी को उनके पद से हटा दिया गया. जांच में उनके खिलाफ दो लाख रुपये के गबन का मामला प्रमाणित पाया गया था. हालांकि कॉलेज प्रशासन की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब बर्खास्तगी के बाद ममता कुमारी कॉलेज की महत्वपूर्ण चाबियाँ लेकर फरार हो गई. ऐसे में वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया.

केपीआरसी इंटर कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल ममता कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज के फंड से दो लाख रुपये का गबन किया. शिक्षा विभाग के सामने मामला आने पर जांच शुरू की गई, जिसमें आरोप सही पाया गया. ऐसे में शिक्षा विभाग ने पहले उन्हें निलंबित किया और बाद में उनकी सेवाएं पूरी तरह समाप्त कर दीं. 1 फरवरी को कॉलेज प्रबंधन समिति ने आधिकारिक रूप से ममता कुमारी को पद से हटा दिया और उनके स्थान पर दीपा शर्मा को नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया.

परीक्षाओं को करना पड़ा स्थगित

बर्खास्तगी के बाद ममता कुमारी कॉलेज के ऑफिस और अलमारियों की चाबियाँ लेकर गायब हो गईं. इससे कॉलेज प्रशासन के सामने एक नई समस्या खड़ीप्रशासन की निष्क्रियता पर भी उठ रहे सवाल

स्थानीय प्रशासन की इस निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं. अभी तक न तो ताले तोड़कर कॉलेज का कब्जा लिया गया है और न ही ममता कुमारी के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही हुई है. वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप करता तो छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित नहीं होती. ऐसे में अब तक कोई समाधान न निकलने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है.

अभिभावकों और छात्रों में चिंता और नाराजगी

कॉलेज के छात्रों और उनके अभिभावकों में इस घटना के बाद बेहद गुस्सा है. परीक्षा की तैयारी कर चुके छात्र-छात्राएँ अब असमंजस में हैं कि उनकी परीक्षाएं कब होंगी. कुछ छात्राओं ने बताया कि वे पूरी तैयारी कर चुकी थीं, लेकिन अब अनिश्चितता के कारण उनका ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है. वहीं अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से तुरंत समाधान निकालने की मांग की है.

ताले तोड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग

विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द कॉलेज के ताले तुड़वाए, जिससे परीक्षा हो सके. इसके अलावा, उन्होंने यह भी माँग की है कि ममता कुमारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हों. स्थानीय लोग भी इस मामले में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हो गई क्योंकि परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड उनके पास ही थे. ऐसे में चाबियाँ न मिलने की वजह से परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा. इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और प्रबंधन समिति ने डीएम और एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

20 IPS Officers Transfer : 20 IPS का ट्रांसफर, 5 IG और 9 SP हटाए गए
Monkey Attack : किसान पर बंदरों का हमला, झुंड ने काटा कान, अस्पताल में भर्ती, नाराजगी
दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”
Train Update News 🛑 चार प्रमुख ट्रेन का स्टापेज और गरीब रथ का विस्तार दुर्ग तक करने विधायक रिकेश सेन ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र
जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कर्मी ने खाईं क्लोरोफॉर्म की 30 गोलियां, CM के नाम लिखा सुसाइड नोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Department Inquiry
Education Department Inquiry : 50 हजार रिश्वत और अवैध वसूली की शिकायत, जांच खत्म… लेकिन कार्रवाई गायब

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के प्रभारी विकासखंड शिक्षा…

GST refund on booking cancellation
GST refund on booking cancellation : राज्यों को जारी हुए नए निर्देश

GST refund on booking cancellation

Seasonal Diseases Alert
Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून के दौरान संक्रामक और मौसमी बीमारियों के…

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder

Tenant Verification
Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?