CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forced Conversion Allegation : घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा, हंगामा, लोगों ने किया प्रदर्शन

Forced Conversion Allegation : घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा, हंगामा, लोगों ने किया प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
Forced Conversion Allegation
Forced Conversion Allegation

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। भिलाई के नेवई थाना स्थित सूर्य नगर में घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा (Forced Conversion Allegation) चलाने को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के सदस्यों और साहू समाज के लोग घर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारी प्रार्थना सभा चलाने वालों पर मतांतरण ( Forced Conversion Allegation ) कराए जाने का आरोप लगा रहे थे। मामले में पुलिस ने महिला पास्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 299 बीएनएस, धारा 3(5) और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा चार के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मनोज कुमार साहू, उसकी पत्नी व पास्टर मालती साहू और रविशंकर चंदेल शामिल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूर्य नगर स्थित उक्त घर के सामने सुबह 11 बजे से बजरंग दल के ज्योति शर्मा, रवि निगम सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। घर के सामने मनोज साहू का नाम लिखा बोर्ड लगा हुआ था।

प्रदर्शन के लिए पहुंचे हिंदू संगठनों का कहना था कि मनोज साहू के घर में रविवार सुबह से 30-40 लोग प्रार्थना (Forced Conversion Allegation) कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साहू दंपती पहले हिंदू थे लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया।

हिंदू संगठनों ने यह भी दावा किया कि वे अब आसपास के लोगों को भी धर्म परिवर्तन ( Forced Conversion Allegation ) के लिए कहते हैं। कुछ ही देर बाद साहू समाज और भीम आर्मी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वे मंतातरण कराने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और कार्रवाई करने की बात कही। इस बीच इसाई समाज के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और जबरन मतांतरण कराए जाने के आरोपों को गलत बताया। इसके बाद पुलिस ने चर्च के भीतर मौजूद रहे लोगों का बयान लिया।

Forced Conversion Allegation चार साल से प्रार्थना के नाम पर मतांतरण

मौके पर पहुंचे रिसाली तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डा. कामता साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार सालों से यहां मतांतरण हो रहा है। अन्य जिलों से लोग प्रार्थना के लिए आते हैं। उनका कहना है कि मोहल्ले की कई महिलाएं भी प्रार्थना सभा में शामिल होने लगी हैं और प्रार्थना के बाद शाम को घर पर दीए भी नहीं जलाए जाते।

Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी में खुली बड़ी गड़बड़ी, पुरुष को बना दिया ‘महतारी’; एक साल तक खाते में आती रही योजना की राशि
दुर्ग में नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, रायपुर के 3 लड़कों ने सोने-चांदी के जेवरात उतरवाए, अब तीनों गिरफ्तार
शेयर बाजार में 3 दिन से कोहराम: निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे
Naxal Surrender Kanker: डेडलाइन के आखिरी दिन हथियार डाले, AK-47 के साथ दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
IPL tickets are most expensive in Raipur : 15 मिनट में बुकिंग बंद होने पर उठा विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?