CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोशल मीडिया से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। सोशल मीडिया पर फर्जी टास्क और रिवॉर्ड के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा हुआ है।

Contents
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्जी बैंक खाते खुलवाते थेपिछले एक साल में करीब 200 बैंक खातों से की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्यों को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अब तक देश भर के सैकड़ो लोगों से करोड़ों की ठगी की थी।

इस मामले में अमेठी निवासी आशीष विक्रम सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी कि उन्हें फेसबुक (facebook) पर एक लिंक मिला जिससे जुड़े टेलीग्राम ग्रुप में टास्क देकर पैसे दुगुना करने का झांसा दिया गया।

शुरुआत में 10 हजार रुपये देने पर उन्हें छोटा रिवॉर्ड मिला लेकिन धीरे-धीरे लालच में आकर उन्होंने 13 लाख रुपये तक इस ठगी में गंवा दिए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

शिवांश मिश्रा (22)- निवासी शहडोल एमपी  मास्टर माइंड रवि सिंह (23)- निवासी शहडोल, एमपी  मास्टरमाइंड का साथी उमाशंकर तिवारी (43)- निवासी भोपाल फर्जी बैंक खाते खुलवाने में सहयोगी।

गिरफ्तारी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित कुंजन नगर इलाके से की गई। इनके पास से 3 मोबाइल, 16 डेबिट कार्ड, 15 चेक बुक, 9 पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ID कार्ड और 359 साइबर ठगी से जुड़ी व्हाट्सऐप चैटिंग के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।

STF की जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर टास्क के बहाने लिंक भेजते थे जिससे लोग टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ते थे। वहां पर फर्जी डमी वॉलेट बनाकर रिवॉर्ड दिखाए जाते थे।

धीरे-धीरे टास्क के नाम पर पीड़ितों से लाखों रुपये मंगाए जाते थे और जब वह पैसे निकालने की कोशिश करते थे तो अलग-अलग चार्ज और सिक्योरिटी के नाम पर और पैसे मांगे जाते थे।

फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे

पूछताछ में शिवांश ने बताया कि वह और रवि बचपन के दोस्त हैं और भोपाल की एक यूनिवर्सिटी से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने एक कॉल सेंटर में काम के दौरान जुबेर, सैफ और अनिल नायक से मिलकर यह नेटवर्क खड़ा किया।

ये लोग लोगों की आईडी लेकर फर्जी बैंक खाते खुलवाते और उसका पूरा किट अनिल और अमित नायक को सौंप देते जिससे इन खातों में आने वाले पैसे को निकालकर कमीशन में बांट लिया जाता था।

पिछले एक साल में करीब 200 बैंक खातों से की साइबर ठगी

उमाशंकर तिवारी ने भी बताया कि वह शिवांश का मामा है और उसके कहने पर ही वह खातों की व्यवस्था करता था।

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इस गैंग ने पिछले एक साल में करीब 200 बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया है।

STF ने इनके कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर अमेठी लाया जा रहा है जहां उनके खिलाफ साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?