CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja Smuggling : ओडिशा से बिहार तक फैले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो और तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : ओडिशा से बिहार तक फैले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो और तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार के सासाराम क्षेत्र तक गांजा की अवैध आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो और सक्रिय सदस्यों को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क (Ganja Smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपितों में गजेंद्र कुमार सिंह (42), निवासी ग्राम कपसिया थाना कोचस जिला रोहतास बिहार तथा डब्लू कुमार प्रजापति (25), निवासी ग्राम तिलकापुर थाना करगहर जिला रोहतास बिहार शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित डब्लू कुमार प्रजापति ओडिशा से गांजा की खरीदी में आर्थिक निवेश करता था, जबकि गजेंद्र कुमार सिंह बिहार के सासाराम क्षेत्र में गांजा की आपूर्ति और वितरण की जिम्मेदारी संभालता था। इस कार्रवाई के साथ ही ओडिशा से छत्तीसगढ़ होकर बिहार तक फैले Ganja Smuggling के इस गिरोह में अब तक बिहार के कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह पूरा मामला 26 अगस्त 2025 की रात उस समय सामने आया था, जब अंबिकापुर–रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम दलधोवा के समीप एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में चालक अनुज कुमार घायल हुआ था। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में बनाए गए एक गुप्त चेंबर का खुलासा हुआ, जिसमें 125 किलो गांजा छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर चालक अनुज कुमार, निवासी आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को जानकारी मिली कि गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से खरीदा गया था और ट्रैक्टर की नियमित जांच न होने की संभावना को देखते हुए तस्करों ने इस मार्ग का चयन किया था। इसी कड़ी में अंतरराज्यीय Ganja Smuggling से जुड़े कई अन्य नाम भी सामने आए। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के निर्देश पर गिरोह के हर सदस्य की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

एसपी बलरामपुर वैभव बैंकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पहले ज्ञानचंद पासवान, रंजन श्रीवास्तव, धीरज कुमार सिंह और विनय पासवान को सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन आरोपितों से पूछताछ में ओडिशा से गांजा लाने के रूट, परिवहन के तरीके और बिक्री नेटवर्क की विस्तृत जानकारी मिली।

इसी पूछताछ के आधार पर सासाराम क्षेत्र में गांजा खपाने वाले गजेंद्र कुमार सिंह तथा ओडिशा में गांजा खरीदी के लिए पूंजी लगाने वाले डब्लू कुमार प्रजापति को अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया। यहां सघन पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह लंबे समय से Ganja Smuggling के जरिए अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पड़ोसी अधेड़ की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने कहा – “लापरवाह है पुलिस, 4 दिन पहले की थी शिकायत, कुछ नहीं हुआ”
Moradabad POCSO Arrest : 13 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के शिकंजे में
PNB Loan Fraud Case: 2434 करोड़ के लोन घोटाले का खुलासा, SREI की दो कंपनियां जांच के घेरे में
Cyber Fraud Case  : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार
पॉश सोसाइटी में बवाल… बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दबंगों का हमला, महिलाओं-बुजुर्गों से की अभद्रता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?