CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband Murder Case : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Gariaband Murder Case : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में युवक आकाश कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मीनाबाजार में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और मारपीट से युवक की हत्या कर दी। (Gariaband Murder Case)

जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात मीनाबाजार में आकाश कश्यप का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में मामले को दुर्घटना माना गया था, लेकिन परिजनों के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद पुलिस ने हत्या का मामला (Gariaband Murder Case) दर्ज किया। इसके बाद घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से मौत की पुष्टि होने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में देवकुमार निषाद (20), भीखम यादव (18), मनीष यादव (19), लक्की नेताम (19), लोकेश यादव (23) और डिगेंद्र निर्मलकर (18) को गिरफ्तार किया है। वहीं, 17 वर्षीय एक नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना (Gariaband Murder Case) किसी पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा नहीं मिली है। मामूली कहासुनी के बाद अचानक हुई मारपीट में युवक की जान गई। हालांकि, पुलिस पुरानी रंजिश या अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। मामले में नए साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

Kondagaon Crime : पिता बना हैवान, 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट
विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की 3 अहम याचिकाएं स्वीकृत, सुपेला में उप तहसील और एसडीएम कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड और जवाहर नगर में पीएम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल
Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?