CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gaya News: गया वालों के लिए खुशखबरी, जंक्शन से गुजरेंगी 50 स्पेशल ट्रेनें; लिस्ट में सुपरफास्ट भी शामिल

Gaya News: गया वालों के लिए खुशखबरी, जंक्शन से गुजरेंगी 50 स्पेशल ट्रेनें; लिस्ट में सुपरफास्ट भी शामिल

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

गया , 17 मार्च 2025 :

होली के बाद कार्यस्थल पर वापस जाने के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। गया से आनंद विहार हावड़ा रांची और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पटना किऊल डीडीयू कोडरमा और दानापुर समेत अन्य स्टेशनों से किया गया है जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

होली मनाने के बाद लोगों में कार्यस्थल पर वापस जाने की होड़ है। ऐसे में यात्रा के लिए सबसे आसान, सस्ता और सुगम माध्यम भारतीय रेलवे ही है, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। कारण, रेगुलर ट्रेनों में जितनी सीटों की उपलब्धता है, उससे कई गुना यात्री कन्फर्म टिकट की चाहत रखते हैं।

ऐसे में भारतीय रेलवे भी समय-समय पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलता है। इस बार भी रेलवे ने खास व्यवस्था की है और होली के बाद विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है और सूची जारी की गई है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। गया से आनंद विहार, हावड़ा, रांची व गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

पटना, किऊल, डीडीयू, कोडरमा व दानापुर सहित अन्य स्टेशनों से 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है, ताकि प्रदेशों में आनेवाले लोगों को जाने में परेशानी न हो। कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी किया गया है।

प्रत्येक रविवार को छोड़कर गया से 14.15 बजे चलकर 15.06 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 15.24 बजे डेहरी आन सोन, 15.42 बजे सासाराम, 16.14 बजे भभुआ रोड, 17.20 बजे डीडीयू, 19.50 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को छोड़कर आनंद विहार से 08.20 बजे चलकर 17.20 बजे प्रयागराज, 21.05 बजे डीडीयू, 21.58 बजे भभुआ रोड, 22.34 बजे सासाराम, 22.52 बजे डेहरी आन सोन, 23.08 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 00.30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।

संख्या 02397 गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट ट्रेन

यह ट्रेन गया से 14.15 बजे चलती है और अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचती है। यह ट्रेन सप्ताह के हर रविवार को चलती है।
यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर स्टेशन में रुकती है।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02398: आनंद विहार से गया के लिए 08.20 बजे चलती है और देर रात 12.30 बजे गया पहुंचती है।

तू मुसलमान है, शनि मंदिर में..’, हिंदू युवक ने माथे पर लगाया तिलक, दबंगों ने कर दी पिटाई
इंदौर में 60 बिस्तरों वाला आयुष अस्पताल तैयार:मांगलिया में बने नए भवन का मई में सीएम करेंगे शुभारंभ, मंत्री सिलावट ने किया दौरा
Vijay Shah Controversy : जवाब नहीं, बहाना दे रहे मंत्री, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सेना की अफसर का अपमान सहन नहीं
‘आसमानी आफत’: एयर इंडिया के विमान हादसे में 265 की जान गई, PM मोदी अस्पताल में घायलों से मिले
कांग्रेस सांसद का तीखा हमला: “ऑपरेशन सिंदूर एक मीडिया तमाशा, देशभक्ति नहीं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?