CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 15 मिनट दो फिर देखो…सोशल मीडिया से नागपुर को जलाने की साजिश का पर्दाफाश

15 मिनट दो फिर देखो…सोशल मीडिया से नागपुर को जलाने की साजिश का पर्दाफाश

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मार्च: नागपुर को जलाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. नागपुर साइबर पुलिस को जांच में कुछ ऐसे इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पोस्ट मिला हैं, जिसमें हिंदुस्तान के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में लिखा गया है. कुछ ऐसे भड़काऊ भाषण के वीडियो भी हैं, जिसमें 15 मिनट दो फिर देखो हम क्या कर सकते हैं, मुसलमान जितनी जंग लड़े हैं सब जीते हैं, औरंगजेब जनाब पहले भी जिंदा थे, आज भी जिंदा है और कायामत तक जिंदा रहेंगे, 6 अप्रैल को रामनवमी है, हिंदूओं को रामनवमी तक के लिए अस्पताल भेजो जैसी भाषा लिखी गई है.

Contents
  • तमाम हैंडल्स को किया जा रहा है स्कैन
  • छह दिन बाद भी 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू
  • साजिश के आरोप में हामिद इंगिन्या गिरफ्तार
  • जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- फडणवीस

इसके अलावा कुछ नई सीसीटीवी भी स्कैन की गई है, जिसमें 17 मार्च शाम 7 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट की है. इसमें पुलिस आने के बाद दंगाई पुलिस पर पथराव करते हैं. कब क्या करना है, पुलिस के आने के बाद क्या करना है, उसकी पुरी प्लानिंग इन दंगाइयों के पास मौजूद थी. अब तक 89 दंगाइयों को अरेस्ट किया गया है. इन @MNQUASMIMD ,@Millattimes ,बांग्लादेश के @nawazkhanpathan अकाउंट्स से पोस्ट किया है.

तमाम हैंडल्स को किया जा रहा है स्कैन

जांच में ये भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फहीम खान ने हिन्दू धर्म के खिलाफ अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट में कई आपत्तिजनक पोस्ट पहले भी किया है. फहीम ने कांग्रेस नेताओं के कई पोस्ट को भी रिपोस्ट किया है. फहीम का किस किस के साथ कनेक्शन है. पिछले कुछ दिनों में उसने किस किस से बात की, उसके कनेक्शन में कोई कश्मीरी, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी तो नहीं है. इसकी जांच के लिए उसके सोशल मीडिया के तमाम हैंडल्स को स्कैन किया जा रहा है और डिलीट मैसेज को रिट्रीव किया जा रहा है.

छह दिन बाद भी 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

नागपुर में हिंसा की घटना के बाद आज छठे दिन भी शहर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है. सोमवार रात भड़के दंगों के बाद नागपुर शहर के 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. इनमें से दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू गुरुवार को नागपुर पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश के जरिए हटा लिया. हालांकि, शेष नौ थाना क्षेत्रों में आज छठे दिन भी कर्फ्यू बरकरार रखा गया है. गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है.

साजिश के आरोप में हामिद इंगिन्या गिरफ्तार

नागपुर हिंसा की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हामिद इंगिन्या और यूट्यूबर मोहम्मद शहजाद खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को नागपुर में हुई हिंसा की योजना सुबह ही बना ली गई थी. ऐसी जानकारी मिली है. सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.

जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- फडणवीस

फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि नागपुर में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में किसी को बख्शा नहीं जाएगा. यह एक सुनियोजित घटना है. छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा वास्तविक इतिहास को दर्शाती है. लोगों की भावनाएं उमड़ रही हैं और वे औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा दिखा रहे हैं. नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान किए गए पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे.

आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”
BSF Jawan : शहीद की बेटी की शादी में पहुंचे BSF जवान, निभाई पिता की भूमिका और दिए उपहार
Indian Women Cricket Team : प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को बताया जीत के अहंकार से बचकर कैसे बनें नंबर-1 खिलाड़ी
Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन चुनाव आयोग कर सकता है घोषणा
Online सटोरिये खबरदार…महादेव सट्टा ऐप घोटाले में जल्द होने जा रही CBI की एंट्री, “छत्तीसगढ़ सरकार Mahadev बेटिंग App का मामला सौंपेगी सीबीआई को, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि….?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?