CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पावर’ के नशे में GM..! ऑर्डर विवाद में कटवाई रेस्टोरेंट की बिजली, कलेक्टर से शिकायत

‘पावर’ के नशे में GM..! ऑर्डर विवाद में कटवाई रेस्टोरेंट की बिजली, कलेक्टर से शिकायत

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 जून। मध्य प्रदेश के विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम ने ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी। ऐसे आरोप लगाते हुए रेस्टोरेंट संचालक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Contents
  • रात 12 बजे जीएम नशे में पहुंचे रेस्टोरेंट
  • ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद
  • होटल मालिकों को समझा दो, नहीं तो…
  • 10 मिनट बाद आ गई थी बिजली’

दरअसल, जीएम सरकारी गाड़ी में बीयर पीते हुए बायपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। रेस्टोरेंट के बंद करने का समय हो रहा था इसलिए उन्हें रेस्टोरेंट स्टाफ ने एक बार में ही ऑर्डर देने के लिए कहा था। इस बात से गुस्साए जीएम ने स्टाफ को धमकाते हुए रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी।

विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम अंकुर सेठ सरकारी गाड़ी में बैठकर बीयर पीते हुए भोपाल-सागर बायपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां आकर उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया तो स्टाफ बोला कि किचन बंद करने का समय हो रहा है, इसलिए आपको जो भी ऑर्डर करना है एक बार में ही दे दिजिए।

इसी बात को लेकर जीएम ने धमकाते हुए कहा कि जब हम चाहेंगे तब तक बैठेंगे। इसके बाद उनकी स्टाफ से बहसबाजी होने लगी।

रात 12 बजे जीएम नशे में पहुंचे रेस्टोरेंट

इसके बाद उन्होंने कुछ ही मिनटों में रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी। जीएम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए तकनीकी कारणों के बाद बिजली काटने की बात कही गई है।

घटना की जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट संचालक विनीत दांगी ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे जीएम अंकुर सेठ सरकारी गाड़ी से उनके रेस्टोरेंट पहुंचे. इस दौरान वह काफी नशे में थे और वह हाथ बीयर की केन लेकर गाड़ी से नीचे उतरे।

ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद

स्टाफ ने रेस्टोरेंट बंद होने की बात कहते हुए एक बार में ही ऑर्डर देने की बात कही थी, जिससे वह काफी भड़क गए। इसके बाद उन्होंने स्टाफ को धमकाते हुए कहा कि जब तक चाहेंगे तब तक बैठेंगे।

होटल मालिकों को समझा दो, नहीं तो…

इसके बाद जब विनीत ने नशे की हालत में भोजन देने से मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए रेस्टोरेंट के बाहर निकल गए और फिर कुछ ही मिनट में होटल की रेस्टोरेंट की बिजली कट गई।

10 मिनट बाद आ गई थी बिजली’

इसके बाद होटल संचालकों बिजली कटने की शिकायत लाइनमैन से की, जिसके बाद रात 12:30 बजे बिजली बाहल की। इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए जीएम ने बताया कि किसी की लाइट नहीं काटी गई थी। होटल से निकलते समय मैंने देखा कि ट्रांसफार्मर की बुशिंग लाल हो रही थी, जिससे नुकसान होने की आशंका थी इसलिए मैंने फोर्स वाहन को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर चेक करवाया और फिर 10 मिनट में ही बिजली आ गई थी।

Death in a road accident : भिलाई के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 6 दोस्त बाईक से….
Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद
छत्तीसगढ़ में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म टैक्स फ्री
फडणवीस सरकार का एक और ‘जीआर’ चर्चा में: राजनीतिक केस वापसी की समयसीमा बढ़ी, क्या कहते हैं नए नियम?
कश्मीर में टूरिज्म को नहीं रोक पाएगा टेररिज्म’, पहलगाम दौरे पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eco Tourism
Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा

उत्तर उदंती क्षेत्र में शनिवार को एक अलग…

Simga Balodabazar Road
Simga Balodabazar Road : बदहाल सड़क को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जल्द काम नहीं शुरू हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सुहेला में शुक्रवार को सिमगा बलौदाबाज़ार मार्ग की…

Kalyan College
Kalyan College : मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का केंद्र बना कल्याण कॉलेज, दो शिफ्ट में शांतिपूर्वक हुआ आयोजन

भिलाई के सेक्टर 7 स्थित कल्याण कॉलेज में…

Vishnu Deo Sai : आज किन बड़े कार्यक्रमों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, रायपुर से दुर्ग तक दिनभर रहेगा व्यस्त दौरा

राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग जिले तक सोमवार…

Flood Rehabilitation
Flood Rehabilitation : एक बरस बीत गया, फिर भी नहीं बदली बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी, आखिर क्यों अटका स्थायी ठिकाना

मांदर गांव में बाढ़ की यादें आज भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?