CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold Rate: होली से पहले सोने का नया रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जान लें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate: होली से पहले सोने का नया रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जान लें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मार्च अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, सोने की कीमतों (Gold Rates) में होली (Holi 2025) से ऐन पहले जोरदार उछाल आया है और इसका भाव अपने नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) ही नहीं, घरेलू मार्केट में भी सोने का दाम आसमान पर पहुंच गया है.

आइए जानते हैं कितनी बढ़ी कीमत और अब क्या है 24, 22, 20 कैरेट गोल्ड का नया रेट…कारोबार शुरू होते ही नए शिखर पर सोनादेश में होली से पहले सोने पर महंगाई का रंग चढ़ा नजर आ रहा है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर 4 अप्रैल 2025 की एक्सपायरी वाले सोने में वायदा कारोबार तेजी के साथ शुरू हुई और खुलने के साथ ही Gold Price नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. सोने की वायदा कीमतों में करीब 200 रुपये की तेजी दर्ज की गई और ये 86,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका लाइफ टाइम हाई लेवल है.

 इस हफ्ते इतना बढ़ गया भाव MCX Gold Rate इस सप्ताह की शुरुआत में यानी सोमवार 10 मार्च को सोने का भाव 85,419 रुपये था, जो अब बढ़कर 86875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इस हिसाब से देखें, तो चार दिनों में ही Gold Price में 1456 रुपये की तेजी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है और ये 2944 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गई थीं. घरेलू मार्केट में क्या हो Gold Rateबात करें घरेलू मार्केट में सोने के भाव के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.com पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट बीते कारोबारी दिन 86,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. वहीं दूसरी ओर 22 कैरेट सोने का दाम 84,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 20 कैरेट की कीमत 76,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची. इसके अलावा अन्य क्वालिटी के गोल्ड के रेट में आए चेंज पर नजर डालें, तो 18 कैरेट गोल्ड 69,780 रुपये और 14 कैरेट 55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.

घरेलू मार्केट में इस सप्ताह की शुरुआत से अब तक पीली धातु 86,000 के पार बनी हुई है. मेकिंग चार्ज और GST से बढ़ती है कीमतऊपर बताए गए गोल्ड रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, इनके जुड़ने से दाम में बदलाव हो सकता है.

दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएश हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के गोल्ड और सिल्वर रेट बताए गए हैं. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होते हैं. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होगा.

ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में फिर उतरी उसकी पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल, ‘वो कोई जासूस नहीं, बेकसूर लोगों को…’
पंप पर धू-धू कर जलने लगी कार, पेट्रोल पंप हुआ धुआं धुआं, अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी
राज्यसभा में खड़गे के ‘ठोकेंगे’ वाले बयान पर हंगामा:डिप्टी चेयरमैन ने बोलने से रोका तो कहा- क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे
बिजली कटौती : 40 इलाकों में असर, शाहपुरा, गौतमनगर-नयापुरा में भी सप्लाई नहीं
Minor Rape Case : सनसनी: 17 साल की नाबालिग से 5 महीने तक दरिंदगी…7 आरोपी गिरफ्तार…ऑनलाइन वीडियो से हुआ खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Shri School Kondagaon
PM Shri School Kondagaon : शिक्षकों की कमी पर बवाल, पालकों ने स्कूल में लगाया ताला

PM Shri School Kondagaon :दर्शन कर रहे पालकों…

POCSO Accused Arrested
POCSO Accused Arrested : पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

POCSO Accused Arrested :गिरफ्तारी के बाद आरोपी को…

Surajpur Police Attack
Surajpur Police Attack : ग्रामीणों के हमले में DSP सहित 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Surajpur Police Attack :पिछले 9 घंटों से अधिक…

Dhamtari Medical Store Raid
Dhamtari Medical Store Raid : EOW की बड़ी कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए जब्त

Dhamtari Medical Store Raid :

Durg Drug Peddlers Arrested
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

Durg Drug Peddlers Arrested :सिटी कोतवाली पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?