CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good News : NCR से मेरठ तक आज से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया…..❓

Good News : NCR से मेरठ तक आज से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया…..❓

By Newsdesk Admin 18/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। रक्षाबंधन के खास मौके पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेरठ से गाजियाबाद तक रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। यूपी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले साहिबाबाद से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन की सौगात दी है।

आपको बता दें कि रक्षाबंधन से पहले आज यानि 18 अगस्त की दोपहर दो बजे से रैपिड रेल, नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद से मेरठ तक दौड़ने लगेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इसकी जानकारी दी है। निगम ने बताया कि कि मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से रविवार को अब यात्रियों को काफी सुविधा होगी, एनसीआर से मेरठ तक का सफर वे आसानी से तय कर पाएंगे। अब 42 किलोमीटर की यात्रा सुगम हो जाएगी। NCRTC ने अपने बयान में कहा कि 82 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में से 42 किमी का हिस्सा रविवार की दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि इन आठ स्ट्रेच के खुलने से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी।गौरतलब हो कि साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 110 रुपये होगा। जबकि प्रीमियम कोच का किराया 220 रुपये होगा। मोदीनगर नॉर्थ के बाद अगला पड़ाव मेरठ साउथ होगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किमी हिस्सा शुरू हो जाएगा। जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण तक नौ स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली और मेरठ के बीच कॉरिडोर के पूरे खंड में 25 स्टेशन होंगे। 34 किलोमीटर के सेक्शन में 8 स्टेशनों पर ट्रेनें पहले से चल रहीं थीं। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक 9 स्टेशन हो जाएंगे शामिल। आठ किलोमीटर और बढ़ जाएगा इस स्ट्रेच का दायरा।नोएडा में नमो भारत की एंट्री के लिए अभी इंतजार। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक नमो भारत को ले जाने का प्रस्ताव रखा गया है, हालांकि अभी इसे शासन से मंजूरी नहीं मिली है। नोएडा में पहला ऐसा ट्रैक तैयार किया जाएगा जिसपर मेट्रो और रैपिड रेल दोनों एकसाथ चलेंगी। इसका रूट फाइनल किया जा चुका है।

You Might Also Like

Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

There was a commotion in the bus : पंडरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Police action against illegal liquor sale : ग्राम अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 18/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार

Thieves raid a vacant house in Bhilai

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Old Bhilai Police action

Surajpur Crime
Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 10 मई। सूरजपुर जिले के चन्द्रमेढ़ा…

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

Bore mafia fearless in Sakti

ACB Action
ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 10 मई। सक्ती जिले में रविवार…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्य

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

10/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Police action against illegal liquor sale : ग्राम अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?