CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

By Newsdesk Admin 20/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज का दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है।

एक तरफ जहां बहुप्रतीक्षित सीएम विष्णुदेव साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार होना है, तो दूसरी ओर यह भी खबर आ रही है कि वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जा सकता है। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजनीतिक गलियारे में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी डॉ. रमन सिंह का नाम तेजी से आगे बढ़ा है।

अब अगर डॉ. रमन सिंह राज्यपाल बनाए जाते हैं तो छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष कौन बनेगा, इसकी भी जम कर चर्चा हो रही है।

वैसे चर्चा तो आज मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर भी जोरों पर है। अगर कुछ मंत्री बदलने पड़े तो किसका चांस बन रहा है तथा तीन नये मंत्री बनाए जाने पर आगामी राजनीतिक समीकरण क्या होंगे, इस पर भी चर्चा का बाजार गर्म है।

कुल मिलाकर आज का दिन और आने वाले दो-चार दिन छत्तीसगढ़ की राजनीति में काफी उलटफेर भरे हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की जगह अमर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाने की अटकलें भी आज सुबह से तेज हो गईं हैं।

आज विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही छत्तीसगढ़ की सियासत में नई अटकलों का दौर चल पड़ा है।

एक-डेढ़ वर्षों से छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन लगातार टलता रहा है। 

अब जबकि इस पर मोहर लगने का समय नजदीक है तो कयास भी जमकर उछल रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों में से कई लोग डॉ. रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देख रहे हैं वहीं अचानक दिल्ली बुलावे की वजह से उनका नाम महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी चर्चा में आ गया है।

माना जा रहा है कि भारत वर्ष में एक राज्यपाल के निधन एवं एक अन्य के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के बाद डॉ. रमन सिंह को राज्यपाल बनाया जा सकता है।

कल देर शाम छत्तीसगढ़ के स्पीकर के अचानक दिल्ली दौरे में जाने को लेकर भी चर्चाओं के बाजार का रूख इस ओर दौड़ने लगा है।

पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ स्पीकर डॉ. रमन सिंह फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं और राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के कारण डॉ. रमन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के कयास भी लग रहे हैं। आज मंत्रिमंडल विस्तार के लिए घंटे भर का समय ही शेष है।

राजभवन में जारी तैयारियों के बीच थोड़ी ही देर में मंत्रिमंडल में फेरबदल और नये चेहरों को शामिल किए जाने की स्थिति साफ हो जाएगी।

मगर देखना यह भी है कि क्या डॉ. रमन सिंह के राज्यपाल या भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें में कौन सी सटीक बैठती है।

You Might Also Like

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Newsdesk Admin 20/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मनोरंजन

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

01/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

01/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?