CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Grocer robbed : भिलाई में चाय का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार से लूट, खुर्सीपार से 4 आरोपी गिरफ्तार

Grocer robbed : भिलाई में चाय का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार से लूट, खुर्सीपार से 4 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
06/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार से लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।(Grocer robbed)

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेजर यादव (58 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मई की सुबह करीब 8 बजे चार युवक उनकी किराना दुकान में आए। आरोपियों ने चाय, पानी की बोतल, गुटखा और सिगरेट लेने के बाद पैसे मांगने पर विवाद शुरू कर दिया।

इसी दौरान आरोपी श्याम रेड्डी ने धारदार हथियार दिखाकर दुकानदार को धमकाया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर दुकान के गल्ले से 5,100 रुपये नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान दुकानदार जान बचाकर वहां से भाग गया। (Grocer robbed)

मामले में पुरानी भिलाई थाना में धारा 309(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में धनराज निर्मलकर (21), विराज (18), श्याम रेड्डी (25) और प्रहलाद बंजारे (22) सभी निवासी खुर्सीपार भिलाई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और नगदी से संबंधित साक्ष्य भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार सामान और चाय का पैसा मांगने पर आरोपियों ने विवाद कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Bihar Election Latest Updates : कांग्रेस 6 सीटों पर सिमटी, PK का बस्ता पैक… नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार में गर्दा उड़ा दिया
Raipur Gangrape Case : फार्महाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने दी वारदात को अंजाम
‘शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…’, रांची में जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र
नप गई राजा रघुवंशी की बहन… Instagram पर की ऐसी गलती, माफी भी मांगी, मगर पुलिस ने ले लिया एक्शन
Naxli Surrender : जवानों के ‘चक्रव्यूह’ में इस तरह फंसे थे नक्सली, न भागने का रास्ता था न बचने का ठिकाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Remembering Karbala with the tragedy of war : ईरान में गम और श्रद्धांजलि के बीच मनाया गया मुहर्रम

Remembering Karbala with the tragedy of war

Driver Suicide Case Missing Videos : वीडियो गायब होने का दावा, परिवार ने उठाए जांच पर सवाल

Driver Suicide Case Missing Videos

Bhupesh Baghel Statement : कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव, भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

सीजी भास्कर, 26 जून : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Raigarh Minor Rape Case : नदी किनारे बुलाकर डरा-धमकाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case

Monsoon Update Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, 7 दिन गरज-चमक व बिजली गिरने का अलर्ट; बलरामपुर में दो युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 26 जून : छत्तीसगढ़ में (Monsoon…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?