CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Council Tax Reforms : घी-मक्खन से AC-TV, फ्रिज तक… बस एक दिन का इंतजार, GST छूट लाएगा बहार, सस्‍ती हो जाएंगी 175 चीजें!

GST Council Tax Reforms : घी-मक्खन से AC-TV, फ्रिज तक… बस एक दिन का इंतजार, GST छूट लाएगा बहार, सस्‍ती हो जाएंगी 175 चीजें!

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
GST Council Tax Reforms
GST Council Tax Reforms

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक (GST Council Tax Reforms) आज से शुरू हो चुकी है और कल इस बैठक के तहत लिए गए फैसले का ऐलान होगा, जिसका ब्रेसब्री से इंतजार कंपनियों से लेकर आम आदमी तक को है. क्‍योंकि 15 अगस्‍त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से एक बड़ा ऐलान करते हुए दिवाली पर नए GST रिफॉर्म लाने की बात कही थी. इस ऐलान के बाद जीएसटी परिषद (GST Council Tax Reforms) की यह पहली बैठक है.

जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं. साथ ही दिवाली पर लागू होने वाले नए GST Reform के तहत दो टैक्‍स स्‍लैब और आम आदमी से जुड़ी चीजें सस्‍ती करने पर मुहर लग सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि दो दिन चलने वाले इस बैठक में दरों को युक्तिसंगत बनाने के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्‍मीद है, जिसमें डेली यूज के साथ-साथ महंगी वस्‍तुएं भी सस्‍ती होंगी (GST Council Tax Reforms).

2 स्‍लैब करने पर होगी चर्चा

केंद्र के प्रस्ताव के अनुसार, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब हो सकते हैं. इसमें 28 प्रतिशत वाले स्लैब में आने वाली सभी वस्तुएं, हानिकारक वस्तुओं को छोड़कर, 18 प्रतिशत वाले स्लैब में शामिल हो सकती हैं और 12 प्रतिशत वाले स्लैब की वस्‍तुएं 5 प्रतिशत वाले स्लैब में आ सकती हैं. 40 प्रतिशत का एक और स्लैब होगा, जो 6-7 वस्तुओं पर लगाया जाएगा, जिनमें से ज्‍यादातर हानिकारक और लग्‍जरी वस्‍तुएं होंगी.

175 वस्‍तुएं हो सकती हैं सस्‍ती

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब 175 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती हो सकती है, जिनमें खाद्य पदार्थ, बादाम, स्नैक्स, रेडी-टू-ईट आइटम, जैम, घी, मक्खन, अचार, मुरब्बा, चटनी, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, AC, रेफ्रिजरेटर आदि चीजें शामिल हैं (GST Council Tax Reforms). सूत्रों का कहना है कि अगर मंत्रिसमूह (जीओएम) के रेट कटौती प्रस्‍ताव को जीएसटी काउंसिल स्वीकार कर लेती है तो सभी वस्तुओं पर औसत जीएसटी दर, जो वर्तमान में लगभग 11.5 प्रतिशत है, घटकर 10 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी.

12-28% स्‍लैब में आने वाली कुछ खास वस्‍तुएं

घी

मक्खन

चीज

पैक्ड फ्रोजन सब्जि‍यां

फ्रूट जूस (अधिकतर, नॉन-एरेटेड)

छाता

सोलर वॉटर हीटर

कृषि उपकरण

एयर कंडीशनर

सीमेंट

कार/एसयूवी

हेल्‍थ और इंश्‍योरेंस को जीएसटी से छूट

मंत्रियों के समूहों का प्रस्‍ताव है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को जीएसटी दायरे से अलग रखना चाहिए (GST Council Tax Reforms). यानी इसपर टैक्‍स नहीं लगाया जाना चाहिए. हालांकि इससे राजस्‍व में गिरावट आएगी. तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के अनुसार, व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर पूरी छूट से अनुमानित रूप से सालाना 9,700 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा.

Amrit Bharat Express brings happiness : आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, MLA रिकेश की पहल रंग लाई, जताया आभार
NRI परिवार पर ‘गुंडागर्दी’: डॉक्टर की चलती कार पर हमला, पुलिसकर्मी पर आरोप- ‘उसने गुंडे बुलाए’
दारुल उलूम देवबंद में महिलाओं के प्रवेश पर दोबारा प्रतिबंध, नोटिस में सख्त चेतावनी
Sadhvi Pragya Statement : साध्वी प्रज्ञा पर विवादित बयान, कहा – मंदिर के पास प्रसाद बेचते ‘विधर्मी’ मिले तो उन्हें पीटो; आलोचना तेज
BSF Jawan : शहीद की बेटी की शादी में पहुंचे BSF जवान, निभाई पिता की भूमिका और दिए उपहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Red Alert
Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Mungeli Red Alert

Aamir Khan Death Threat
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, आमिर खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Aamir Khan Death Threat

Rajnandgaon Road Accident
Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

Rajnandgaon Road Accident

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 18 जुलाई।…

Temple Donation
Temple Donation :  राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल, बोली, आखिर किससे मांगा जाएगा हिसाब

गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?