CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गुजरात हाईकोर्ट का कड़ा फैसला: टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल होने वाले शख्स पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना!

गुजरात हाईकोर्ट का कड़ा फैसला: टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल होने वाले शख्स पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना!

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

सीजी भास्कर 15 जुलाई गुजरात हाईकोर्ट की पिछले दिनों की एक वर्चुअल कोर्ट की सुनवाई वायरल हो रही है. इस सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई का हिस्सा बनता हुआ दिखाई दिया था. इसी के बाद अब इस शख्स पर एक्शन लिया गया है. गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को व्यक्ति पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अदालती कार्यवाही में यह शख्स टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल हुआ था.जस्टिस ए.एस. सुपेहिया और आर.टी. वचानी की दो जजों वाली बेंच ने मामले में कहा, संबंधित व्यक्ति, समद अब्दुल रहमान शाह का व्यवहार जिद्दी और अदालत की अवहेलना करने वाला था.

साथ ही अदालत उसे जेल भेजने पर विचार कर रही है.अदालत ने लगाया 1 लाख का जुर्मानाअदालत ने आदेश दिया, समद अब्दुल रहमान ने लाइव-स्ट्रीमिंग कार्यवाही के दौरान अपने किए गए आचरण के बारे में स्वीकार किया है. इस तरह, इस स्तर पर, हम अवमाननाकर्ता को अगली सुनवाई की तारीख से पहले इस अदालत की रजिस्ट्री के समक्ष 1 लाख रुपये जमा करने का निर्देश देते हैं.इसके बाद बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई के लिए लिस्ट कर दी है. पिछले महीने, गुजरात हाई कोर्ट की वर्चुअल कार्यवाही में एक व्यक्ति को शौचालय में बैठे सुनवाई का हिस्सा बनते देखा गया था. यह घटना 20 जून को जस्टिस निरजर एस देसाई की बेंच के सामने हुई.क्या है

पूरा मामला?वीडियो में शुरुआत में ‘समद बैटरी’ नाम से लॉग इन उस व्यक्ति का क्लोजअप दिखाया गया था, जिसने गले में ब्लूटूथ ईयरफोन लटका रखा था. बाद में उसे अपना फोन दूर रखते हुए देखा गया, जिससे पता चला कि वह शौचालय में बैठा था. इसके बाद वो कुछ देर के लिए स्क्रीन से गायब हो गया और फिर वीडियो में फिर से दिखाई दिया.अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, वह व्यक्ति एक FIR (एफआईआर) को रद्द करने की मांग वाले मामले में प्रतिवादी (Respondent) के रूप में पेश हो रहा था. वह आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समाधान के बाद, अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी.बियर पीते दिखे वकीलऐसा ही एक मामला गुजरात हाईकोर्ट में और सामने आया. जहां वकील ने ही अनुशासन को लांघने का काम किया. एक मामले पर वर्चुअल सुनवाई चल रही थी. इसी बीच एक वकील सुनवाई के दौरान बियर पीते हुए नजर आए.

गुजरात हाईकोर्ट में 26 जून को सुनवाई के दौरान सीनियर वकील वर्चुअल सुनवाई के बीच में बियर पीते दिखाई दिए. इसी के बाद वकील पर एक्शन लिया गया और सीनियर वकील भास्कर तन्ना के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी गई.जस्टिस एएस सुपेहिया और आरटी वच्छानी की बेंच ने तन्ना की इस हरकत को अपमानजनक बताया. इसी के साथ उन्हें वर्चुअल मोड से पेश होने पर भी रोक लगा दी. कोर्ट ने साथ ही कहा कि आदेश को मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाएगा.सिगरेट पीते हुए देखा गया शख्सयह पहली बार नहीं है जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान इस तरह का मामला सामने आया हो.

इससे पहले भी ऐसे मामले देखे गए हैं. इसी साल अप्रैल के महीने में में गुजरात हाईकोर्ट ने एक याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिगरेट पीते हुए देखा गया था.साथ ही मार्च में दिल्ली की एक अदालत में भी ऐसा ही हुआ था, जहां वीडियो कॉल पर सिगरेट पी रहे व्यक्ति को समन जारी किया था.

शादी-सगाई, छठी, मृत्यु भोज में डिस्पोजल का उपयोग बंद, दुर्ग के 45 गांवों में प्लास्टिक मुक्त होना लक्ष्य, बर्तन बैंक से सामान
धूसी बांध टूटा, डेरा बाबा नानक के पास के गांवों-शहरों में घुसा नदी का पानी
वो आवाज़ जो पीढ़ियों को जोड़ गई – Bhupen Hazarika Jayanti पर पीएम मोदी का श्रद्धांजलि संदेश
Jharkhand Naxal Operation Soldier Death: नक्सली खोज अभियान के बीच कोबरा के डंसने से गई जवान की जान, जंगल बना खतरनाक जंग का मैदान
बड़ा हादसा : बस ने पिकअप को मारी ठोकर, चार बच्चे सहित 17 की मौत, 18 घायल भेजे गए अस्पताल, 6 गंभीर, PM मोदी ने जताया दुःख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?