CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की जानें तिथि 🟠 घट स्थापना मुहूर्त और महत्व

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की जानें तिथि 🟠 घट स्थापना मुहूर्त और महत्व

By Newsdesk Admin
23/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार साल की 4 नवरात्रियों में से दूसरी नवरात्रि आषाढ़ महीने में मनाई जाती है जिसे हम गुप्त नवरात्रि भी कहते हैं।‌ आषाढ़ गुप्त नवरात्रि हिंदुओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों के साथ महाविद्या की 10 देवियों की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि पर्व तांत्रिक सिद्धियों की प्राप्ति के लिए बहुत खास होता है। इस साल 6 जुलाई से 15 जुलाई, 2024 तक यह गुप्त नवरात्रि आयोजित होगी।

गौरतलब हो कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सनातन संस्कृति में आदिशक्ति देवी दुर्गा की आराधना के लिए 4 नवरात्रि पर्व का विधान है। इनमें से 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र और आश्विन माह में होती हैं जबकि दो गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ माह में मनाई जाती है। वर्ष 2024 की आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के लिए 6 जुलाई को घट स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व की विधिवत शुरुआत होगी। नवरात्रि में घट स्थापना का विशेष महत्व है। इसे कलश स्थापना भी कहते हैं जिसके माध्यम से सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। घट स्थापना का मुहूर्त 6 जुलाई को सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 10 बजकर 05 मिनट तक है। इसकी स्थापना अभिजित मुहूर्त में भी की जाती है जिसका समय दोपहर में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक है। इस नवरात्रि के नौ दिनों में 9 देवियों की पूजा की जाती है, जिन्हें देवी दुर्गा का विशेष अवतार माना गया है। नवरात्रि के पहले दिन यानि 7 जुलाई को देवी शैलपुत्री की पूजा होगी। वहीं दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा, चौथे दिन देवी कुष्मांडा, पांचवें दिन देवी स्कंदमाता, छठवें दिन देवी कात्यायनी, सातवें दिन देवी कालरात्रि, आठवें दिन देवी महागौरी और नवें दिन देवी सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी। विशेष – यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। CG Bhaskar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

महिला थाने में पहुंची ACB : फाइलों में छिपी थीं 500-500 के नोटों की गड्डियां, कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, थाना अधिकारी के घर मिला 1 लाख कैश, जांच जारी
पति से बदला लेने के लिए बुआ ने मासूम भतीजे की कर दी हत्या, कोर्ट ने सुनाई …
बीच सड़क विवाद, भाजपा नेत्री ने किसान को मारा… वीडियो वायरल
ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सब इंजीनियर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाए, SP से शिकायत बाद लोकायुक्त छापा, भुगतान के लिए मांग रहे थे साढ़े 15 लाख
बड़ी खबर : कोलकाता के एसएन बैनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल, इलाके में अलर्ट, प्लास्टिक की बोरी से हुआ धमाका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Organic Farming
Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा

पढ़ाई पूरी करने के बाद जहां अधिकतर युवा…

Property Registration : महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का बढ़ा रुझान, शुल्क में छूट से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के…

Chhattisgarh Vidhan Sabha
Chhattisgarh Vidhan Sabha : पावस सत्र की रणनीति पर मंथन, विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस…

Land Lease in Chhattisgarh
Land Lease in Chhattisgarh : MLA रिकेश की पहल, शहरी पट्टा वितरण का रास्ता साफ, हजारों परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

Land Lease in Chhattisgarh : वैशाली नगर विधायक…

Medical Colleges
Medical Colleges : छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार, पांच नए कॉलेजों के लिए एनएमसी की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?