CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंडाल में आगजनी, लोगों में गुस्सा और राणाघाट में पोस्टर विवाद… रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल में तनाव

पंडाल में आगजनी, लोगों में गुस्सा और राणाघाट में पोस्टर विवाद… रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल में तनाव

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर 5 अप्रैल पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों के बीच उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया है. लोगों का आरोप है कि बदमाशों ने पूजा के पंडाल और मूर्तियों में आग लगा दी. लोगों ने कहा, हम रात 2 बजे तक देखते रहे, फिर सुबह 4 बजे देखा कि पंडाल में किसी ने आग लगा दी. घटना गोबरडांगा थाना क्षेत्र के बरगुम कचहरी बारी इलाके की है. यहां अग्रदूत संघ क्लब चालीस साल से बसंती पूजा का आयोजन करता आ रहा है. सुबह-सुबह क्लब के सदस्यों और पड़ोसियों ने देखा कि पंडाल के पीछे से आग लगाई गई है.

मूर्ति का एक हिस्सा जला हुआ था और मूर्ति पड़ी हुई थी. सुबह खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीपीओ हाबरा और गोबरडांगा थाने की कार्यवाहक ओसी पिंकी घोष मौके पर पहुंचीं.इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने हाबरा गोबरडांगा रोड के कचहरी बारी चौराहे इलाके में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. गोबरडांगा थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रात के अंधेरे में ऐसी नापाक हरकत किसने की. उधर, रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर हावड़ा के जीटी रोड संलग्न और अस्थाई दुकानों को पुलिस ने हटाने का निर्देश दिया है.शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैदरविवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी. हावड़ा के जीटी रोड इलाके से शोभायात्रा निकालने की अनुमति उच्च न्यायालय से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है. एहतियात के तौर पर ड्रोन कैमरे से ऊंची इमारतों पर नजर रखी जा रही है. रास्ते की साफ सफाई का काम जोरों से चल रहा है.

लोगों का कहना है कि रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकले, इसे लेकर प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं. इस वजह से हम लोगों ने दुकान हटाने का काम शुरू किया है. रामनवमी शोभा यात्रा संपन्न होने के बाद फिर से दुकान लगाएंगे.रामनवमी पर आज नादिया राणाघाट में होने वाली रैली से पहले पोस्टरों को लेकर राजनीतिक तनाव भी देखने को मिला है. ‘शुवेंदु वापस जाओ’ राणाघाट में लगे इस पोस्टर से राणाघाट में हलचल मच गई है. सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने राणाघाट के विश्वास पारा इलाके में भाजपा पार्टी कार्यालय के पास ‘शुवेंदु वापस जाओ’ शब्दों वाला एक पोस्टर देखा. इसके बाद इलाके में हलचल मच गई. खबर मिलने के बाद राणाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर हटाया.दुर्गापुर में दिखा सद्भावना का रंगदुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में भी महोत्सव शुरू हो गया है. रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर आज सुबह दुर्गापुर के बिजन इलाके से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का रंगारंग जुलूस निकला. जुलूस सिजोन इलाके से शुरू होकर सोनार तारी इलाके में समाप्त हुआ.

इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गर्मी में जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और ठंडा पानी पिलाया. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि हम चार-पांच साल से सद्भाव की इस शोभायात्रा में सहयोग कर रहे हैं.उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले हमारा ईद का त्योहार वहां मनाया गया था, जहां हमारे हिंदू भाई कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ थे, त्योहार में शामिल हुए. इसलिए इस बार हम भी दिल से रामनवमी जुलूस में शामिल हुए. हम पश्चिम बंगाल और पूरे भारत में मानवता की यह मिसाल दिखाना चाहते हैं.

UGC NET 2025 परिणाम की तारीख आई सामने, 1 से 10 अगस्त के बीच कभी भी आ सकता है रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Scorpio Car Accident CG : जश्न की रात बनी मातम में तब्दील, पानी में पलटी कार और तीन जिंदगियां थम गईं
MP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – ‘जुमा हर हफ्ते आता, होली साल में एक बार’
Big Breaking : हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 🔵 9 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म 🟢 कार्यक्रम शेड्यूल की तारीखें तय, पढ़िए पूरी खबर….
Hapur Encounter: हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

देश-दुनिया

छात्रा ने उदयपुर हॉस्टल में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप…

26/07/2025
Bee Attack
घटना दुर्घटना

Bee Attack : मधुमक्खियों के झुंड के हमले से दो की मौत, छह लोग घायल

05/10/2025
Human Trafficking
देश-दुनिया

Human Trafficking : हांगकांग भेजी जा रही थीं सात नेपाली लड़कियां, SSB ने मानव तस्करों से कराया रेस्क्यू

02/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

Vijayawada Minor Murder Case: 10 रुपये की जिद, एक गुस्से ने ली जान… शहर को झकझोर देने वाली वारदात

20/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?