CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटी-दामाद ने मिल कर पिता के घर में डाला डाका, ले उड़े 90 लाख, एक गलती से खुली पोल

बेटी-दामाद ने मिल कर पिता के घर में डाला डाका, ले उड़े 90 लाख, एक गलती से खुली पोल

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पिता को 90 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बेटी और दामाद ने मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और जब यह सच सामने आया, तो पूरा परिवार सकते में आ गया। यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है।

हरिद्वार पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से 59 लाख 60 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर लिया गया है।

हरिद्वार की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा कारोबारी मोहम्मद सरवर ने हाल ही में अपना गोदाम बेचा था. जिससे उसे 90 लाख रुपये की बड़ी रकम मिली थी।

उन्होंने यह रकम अपने पुराने मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में एक बैग में रखी थी। 10 अप्रैल की रात जब वह दुकान से घर लौटे तो एक पड़ोसी ने बताया कि उनके पुराने मकान का ताला टूटा हुआ है, यह सुनकर सरवर के होश उड़ गए।

बेटी और दामाद ने रची चोरी की साजिश : सरवर जब कमरे में पहुंचे तो वहां रखे 90 लाख रुपये और कुछ कीमती जेवरात गायब थे. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपने संदेह भी जाहिर किए।

उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर उनकी बेटी शीबा घर आई थी और वह बार-बार फोन पर अपने पति अजीम से बात कर रही थी। इसके आलावा वह कुछ समय के लिए बाहर भी गई थी। सरवर को शक हुआ कि शीबा ने घर की चाबी चुराकर अजीम को दी और उसी ने चोरी की साजिश रची।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और शीबा व अजीम से पूछताछ शुरू की। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अजीम पर काफी कर्ज था और उसकी आर्थिक हालत खराब चल रही थी. उसका बीएसएम तिराहे के पास एक जिम है, जिसे चलाने में भी आर्थिक दिक्कतें आ रही थीं।

अजीम ने बताया कि शीबा ने उसे बताया था कि उनके घर में बड़ी रकम रखी हुई है। इसके बाद दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई. उन्होंने पहले पुराने मकान की चाबी चुराई और फिर मौका देखकर बैग में रखी रकम चुरा ली।

चोरी की गई रकम को अजीम ने अपनी आई-20 कार में रखा, जिसे उसने सती मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के पास खड़ा किया था। पुलिस ने अजीम की निशानदेही पर कार की तलाशी ली जिससे 48 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार : पूछताछ में अजीम ने बताया कि बाकी की रकम उसने अपने छोटे भाई वसीम को दे दी थी. जिसके पुलिस ने वसीम को भी गिरफ़्तार कर लिया।

वसीम की निशानदेही पर एक नाई की दुकान में रखे फूड सप्लीमेंट के डिब्बों से 11 लाख 60 हजार रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है। चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा जिम से संबंधित सप्लीमेंट और अन्य सामान खरीदने में खर्च कर दिया गया था। इसके अलावा अजीम ने अपनी कार की कुछ किश्तें भी इसी रकम से चुकाई थीं।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटी शीबा उसके पति अजीम और भाई वसीम को गिरफ़्तार कर लिया है. जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस बड़ी चोरी का खुलासा करने वाली टीम में गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद मेहरा, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, मनीष कवि, कांस्टेबल इसरार के अलावा रुड़की सीआईयू प्रभारी अंकुर शर्मा और अश्वनी कुमार शामिल थे।

Cat Sterilization Death Case : नोएडा में नसबंदी के दौरान बिल्ली की मौत, डॉक्टर लापरवाह साबित; उपभोक्ता आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
नंगा करके पीटा, दिए बिजली के झटके और प्लास से खींचे नाखून… राजस्थान के मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ में हैवानियत
Tax Officer Suspended : यौन शोषण के प्रयास के आरोप में उपायुक्त निलंबित, विशाखा समिति के 6 सदस्य भी कार्रवाई की जद में
Kashmir Security Review: अनंतनाग में DIG की सख्त समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और सतर्कता पर दिया जोर
पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?