CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजस्थान में गर्मी से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर HC की फटकार, ‘लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते’

राजस्थान में गर्मी से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर HC की फटकार, ‘लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते’

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

राजस्थान , 18 अप्रैल 2025 :

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में भीषण गर्मी में लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार की तरफ से पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने पर हाई कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है. राजस्थान हाई कोर्ट ने इस मामले में सुओ मोटो (स्वत: संज्ञान) लेते हुए अफसरों को फटकार लगाई है. कोर्ट ने पिछले साल जारी किए गए दिशा निर्देशों पर अमल नहीं होने पर चिंता जताई है.

हाई कोर्ट ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, ऐसा लगता है कि अधिकारी खुद को कानून से ऊपर मानते हैं, लेकिन कोर्ट इस मामले में आंख बंद कर नहीं बैठ सकता. इंसानों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार कतई नहीं किया जा सकता.”

‘कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित करें’

हाई कोर्ट ने राजस्थान सरकार को पिछले साल जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन कराने और भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने व बचाव करने के लिए एक कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को भी कहा है.

अदालत ने केंद्र और राजस्थान के दस अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब देने को भी कहा है. मामले की सुनवाई जस्टिस अनूप कुमार ढड की सिंगल बेंच में हुई. कोर्ट ने कहा है कि हीट स्ट्रोक और लू से लोगों की जिंदगी बचाना एक बड़ी चुनौती है. कोर्ट ने 24 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. सभी जिलों के डीएम को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करनी होगी.

‘12:00 बजे से 3:00 तक आराम करने की छूट दें’

हाई कोर्ट ने सुझाव दिया है कि खुले में काम करने वाले मजदूर रिक्शा चालकों, कुलियों व अन्य लोगों को दोपहर में 12:00 बजे से 3:00 तक आराम करने की छूट देनी चाहिए. अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि सरकार इस बारे में बजट की कमी का बहाना नहीं कर सकती. सरकार अगर अपने प्रचार प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है तो लोगों की जिंदगी बचाने के लिए बजट क्यों नहीं जारी हो सकता.

गौरतलब है कि राजस्थान हाई कोर्ट ने पिछले साल 31 मई को सुओ मोटो लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश जारी किए थे. हाई कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा है कि 10 महीने बाद भी पिछले आदेश का अनुपालन नहीं होना चिंता की बात है. कोर्ट ने इस मामले में कुछ वकीलों को नामित कर उनसे अदालत का सहयोग करने को कहा है.

Commercial LPG Price Chhattisgarh: नए साल की शुरुआत में गैस महंगी, छत्तीसगढ़ में होटल-ढाबों पर बढ़ेगा खर्च
बिहार वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: चुनाव आयोग को मिली समीक्षा जारी रखने की अनुमति, विपक्ष को झटका
Virat Kohli Retirement :  कोहली के संन्यास की खबर सुन भावुक हुए ‘क्रिकेट गॉड
बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर…
Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?