CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाभी को मायके छोड़ने गया था, भैया के सास-ससुर ने उसी से करवा दी शादी, पति के पीठ के पीछे कैसे हो गया ये खेल?

भाभी को मायके छोड़ने गया था, भैया के सास-ससुर ने उसी से करवा दी शादी, पति के पीठ के पीछे कैसे हो गया ये खेल?

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

देवर-भाभी का रिश्ता काफी सम्माजनक होता है. दोनों को मां-बेटे के समान देखा जाता है. लेकिन कुछ लोग इस रिश्तों को शर्मसार कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ते. ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के सहरसा से. यहां एक देवर अपनी भाभी को छोड़ने उसके मायके गया. फिर वापस नहीं लौटा. बाद में पता चला कि देवर ने तो अपनी भाभी से ही शादी कर ली है. यह बात सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. चौंकाने वाला राज तो तब खुला जब पता चला कि उसके सास-सास ससुर ने ही ये शादी करवाई है.

रोते-बिलखते पति थाने पहुंचा. वहां उसने पुलिस को पूरी बात बताई. बोला- साहब! मुझे तो मेरे भाई, पत्नी और सास-ससुर सभी ने धोखा दिया है. मेरी ही बीवी ने मेरे भाई से शादी कर ली. मैं चाहता हूं कि मेरे भाई और पत्नी को मेरे सामने लाया जाए. सभी पर एक्शन हो. पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

मामला बिहरा थाना क्षेत्र के दिम्मा गांव का है. यहां सभी इस अनोखी शादी की चर्चा कर रहे हैं. मनोहर यादव अपनी भाभी को छोड़ने उसके मायके गया था, जो कि पिपरा थाना क्षेत्र के गेलिया गांव में है. लेकिन फिर यहीं रह गया. मनोहर के भाई आनंद यादव ने उससे पूछा कि वापस क्यों नहीं आ रहे. वो भाई को बहाने बनाता रहा. बाद में पता चला कि मनोहर ने तो भाभी से ही शादी कर ली. मनोहर के भाई को यह जानकर सदमा सा लग गया. फिर जब पता चला कि उसके सास-ससुर ने ही ये शादी करवाई है तो मानो उसे जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा हो.

प्रेम संबंध की पुष्टि नहीं हुई

आनंद ने फिर पुलिस में जाकर तहरीर दी. मगर देवर और भाभी दोनों ही लापता था. पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों को ढूंढ निकाला. पुलिस ने कहा- मामले में माना जा रहा था कि देवर-भाभी का पहले से ही अफेयर था. महिला की एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन इस दौरान उसका देवर से चक्कर चल पड़ा. हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि हुई नहीं है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. उधर स्थानीय लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Fake MLA Case: आगरा में फर्जी विधायक 18 दिन तक VIP बनकर रहा, होटल में मुफ्त ठाठ की पोल ऐसे खुली
NSUI Leader Murder Case Durg: उधारी के विवाद में होटल के कमरे से उठी चीख, युवक की मौत ने खोली सियासी हिंसा की परत
4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल
Raipur Investment Fraud Case: सरकारी कर्मचारी से 15.60 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर आरोपी फरार
Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Income Tax Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के 12 ठिकानों पर सिमटी IT की जांच! 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त
Income Tax Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के 12 ठिकानों पर सिमटी IT की जांच! 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त

कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े बार्बरिक और पीआरए ग्रुप…

Sourav Ganguly Team Selection : 'कुलदीप यादव कहां हैं?' सौरव गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल! वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को लेकर कही बड़ी बात
Sourav Ganguly Team Selection : ‘कुलदीप यादव कहां हैं?’ सौरव गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल! वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Team Selection)…

West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव
West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (West Bengal Name Change) ने…

VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!
VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!

वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट…

El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!
El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!

ताजा मौसम अनुमानों के मुताबिक, हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?