CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गर्मी का महासंकट: 2025-2029 होंगे ‘रिकॉर्ड तोड़’ गर्म! WMO की चेतावनी से बढ़ी चिंता

गर्मी का महासंकट: 2025-2029 होंगे ‘रिकॉर्ड तोड़’ गर्म! WMO की चेतावनी से बढ़ी चिंता

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर 29 मई दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. गर्मी को लेकर विश्व मौसम विज्ञान संगठन की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 80 प्रतिशत संभावना है कि 2025 और 2029 के बीच का साल 2024 से ज्यादा गर्म होगा.

रिपोर्ट में कहा गया कि एक ऐसा पूर्वानुमान (forecast) जो वास्तव में कोई नई खबर नहीं होनी चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि जबसे तापमान का रिकॉर्ड 1880 से रखना शुरू किया गया था उनमें से पिछले 11 साल, लगातार अब तक के रिकॉर्ड में सबसे गर्म रहे हैं.रिपोर्ट में डब्लूएमओ ग्लोबल एनुअल टू डेकाडल क्लाइमेट अपडेट (2025-2029) ने यह भी अनुमान लगाया है कि 70 प्रतिशत संभावना है कि 2025-2029 के लिए पांच साल का औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा. जिससे लगातार और गंभीर हीटवेव, सूखा जैसे हालात होंगे.यह पिछले साल की 2024-2028 के लिए डब्लूएमओ रिपोर्ट में बताई गई 47 प्रतिशत संभावना और 2023-2027 के लिए 2023 रिपोर्ट में बताई गई 32 प्रतिशत संभावना से ज्यादा है. यह सीमा अहम है क्योंकि यह पेरिस समझौते के लक्ष्यों में से एक है.

मौसम परिवर्तनों की निगरानी करनी है बेहद जरूरीWMO की रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के अनुकूल फैसला लेने के लिए लागातार जलवायु निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि 2025-2029 के बीच हर साल वार्षिक औसत वैश्विक औसत सतही तापमान 1850-1900 के औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस और 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने की संभावना है. इसका मतलब है कि अगले पांच सालों के दौरान वार्षिक वैश्विक तापमान रिकॉर्ड स्तर पर या उसके करीब बने रहने की संभावना है. पिछले 60 सालों में देखे गए वार्षिक औसत तापमान से काफी ऊपर रहेगा.

हालांकि, WMO ने यहा साफ किया है कि 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य का अस्थायी उल्लंघन, भले ही कुछ सालों के लिए हो, पेरिस समझौते की विफलता नहीं माना जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि पेरिस समझौते में 1.5 डिग्री सेल्सियस (और 2 डिग्री सेल्सियस) का स्तर वैश्विक तापमान से अनुमान लगाई गई वार्मिंग के दीर्घकालिक स्तर के बारे में बताता है.

आमतौर पर 20 सालों में इस फैक्ट का हवाला देते हुए कि जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) 20-वर्षीय औसत के संदर्भ में भविष्य के वैश्विक वार्मिंग के लेवल के बारे में बताता है.लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-2034 के लिए 20 साल के औसत वार्मिंग का केंद्रीय अनुमान 1.44 डिग्री सेल्सियस (1.22-1.54 डिग्री सेल्सियस की 90% विश्वास सीमा के साथ) पर 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को खतरनाक रूप से पार करने के करीब है

CG Monsoon Data : बूंदों की बौछार, मानसून ने भिगोया छत्तीसगढ़, देखिए जिलों की वर्षा रिपोर्ट
आनंद महिंद्रा का पुश्तैनी घर ढहा, बारिश और बाढ़ से हुआ नुकसान
Weather Update : भीषण गर्मी के बीच मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर
“जाएं तो जाएं कहां……” आंध्र व तेलंगाना में भारी बारिश, कई इलाके जलमग्न, अब तक 10 लोगों की मौत
Uttarkashi cloudburst: दिल्ली में बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किए नए अनुमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मौसमराज्य

Chhattisgarh heats up even before Navtapa : रायपुर में पारा 45°C के करीब; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

22/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसमराज्य

Heavy rain and dust storm in Raipur : अगले 4 दिन मौसम खराब, फिर लौटेगी हीट वेव

15/05/2026
Chhattisgarh Weather Update
मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन ठंड से राहत, इसके बाद फिर बढ़ेगा ठंड का असर

12/01/2026
CG Monsoon
छत्तीसगढ़मौसम

CG Monsoon : छत्तीसगढ़ में समय से 12 दिन पहले मानसून की एंट्री, इन जिलों में झमाझम बारिश

28/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?