CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hello…अधिकारी महोदय….”48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटवा दीजिए” – MLA रिकेश सेन फिर Action मोड पर, हट गई गदा चौक की दुकान, आज से यहां हो गई शिफ्ट…

Hello…अधिकारी महोदय….”48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटवा दीजिए” – MLA रिकेश सेन फिर Action मोड पर, हट गई गदा चौक की दुकान, आज से यहां हो गई शिफ्ट…

By Newsdesk Admin
23/09/2024
Share


सीजी भास्कर, 23 सितंबर। सुपेला घड़ी चौक से गदा चौराहा मुख्य मार्ग की अंग्रेजी शराब दुकान वैशाली नगर विधायक के प्रयास बाद आज से भिलाई नगर निगम के पीछे स्थानांतरित हो गई है। श्री सेन ने इस दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए 48 घंटे का अल्टिमेटम प्रदेश के एक संबंधित अधिकारी को शनिवार की रात दिया था।
आपको बता दें कि विधायक बनते ही रिकेश सेन ने गदा चौक के समीप स्थित इस दुकान को हटाने का निर्णय लिया था क्योंकि मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी दुकान और चखना सेंटर होने से शराबी आसामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा होता था। चूंकि यह चौराहा हनुमानजी के शस्त्र गदा को समर्पित है, इस चौक के समीप ही आसामाजिक तत्व बैठने लगे थे। मुख्य मार्ग होने की वजह से स्कूली बच्चे और लोग परिवार सहित आना जाना करते थे और इस दौरान शराब दुकान और चखना सेंटर की भीड़ अनावश्यक तथा अशोभनीय लगती थी। विधायक रिकेश सेन ने जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी इस दुकान और चखना सेंटर को हटाने पत्र लिखा था।

विधायक रिकेश सेन


नतीजतन दुकान स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के तहत भिलाई निगम के पीछे स्थल चयन कर पूरा इंतजाम भी कर लिया गया। मगर इस बीच सुपेला के कुछ होटल व्यवसायी निगम के पीछे इस शराब दुकान और चखना सेंटर के स्थानांतरण को रोकने के प्रयास में जुट गए थे नतीजतन सारा सेटअप होने के बाद भी स्थानांतरण में हीलाहवाला जारी रहा।


शनिवार की रात विधायक रिकेश सेन जब इस मार्ग से गुजर रहे थे तो गदा चौक पर अनावश्यक बैठे लोग उन्हें दिखाई पड़े परिणाम स्वरूप उन्होंने तत्काल गाड़ी रूकवा कर मौके का निरीक्षण किया और दुकान स्थानांतरण को लेकर हो रही अनावश्यक लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। प्रदेश के एक संबंधित अधिकारी को फोन कर उन्होंने तत्काल 48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटाने का निर्देश दिया। इस घटना का एक विडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें विधायक श्री सेन अधिकारी को 48 घंटे के भीतर दुकान हटाने का निर्देश दे रहे हैं।

निगम के पीछे आज से सुपेला शिफ्ट हुई वाइन शॉप


वायरल विडियो में उन्होंने सुपेला अंग्रेजी शराब की दुकान को गदा चौक से दो दिन के अंदर शिफ्ट करने कह रहे हैं। विधायक के कड़े निर्देश बाद संबंधित अमला तत्काल सक्रिय हुआ और रविवार छुट्टी के दिन भी कर्मचारी लगा कर यह दुकान भिलाई निगम के पीछे शिफ्ट कर दी गई और आज से शराब दुकान और चखना सेंटर भिलाई निगम के पीछे खाली मैदान में संचालित होगा।

Bachpan Series : बचपन के खेलों में फिर दिखी पुरानी मस्ती, 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों ने उम्र भूलकर खेली बचपन सीरीज
कौन सा धर्म गंदा है? बीजेपी ने ममता बैनर्जी से पूछा सवाल, बंगाल CM के ईद पर दिए बयान को बताया भड़काऊ
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं
भाजपा पश्चिम मंडल की महिला मोर्चा महामंत्री का निधन 🔵 ब्रेन‌ हेमरेज के कारण एम्स में हो रहा था ईलाज
Coal Levy Scam : ईओडब्ल्यू-एसीबी चीफ समेत तीन अफसरों से कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण, 25 अक्टूबर को पेश होने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज
Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी (Dhan…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, डहरिया-धनेन्द्र साहू और मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर…

Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार
Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Attack) …

Dead Body Found in Pond
Dead Body Found in Pond : कोरबा में तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, अस्पताल में बेटी के जन्म के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक परिवार की…

Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवासीय विद्यालय (Eklavya School Surguja)  में पढ़ने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?