CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 : Ceasefire के बाद दोबारा होगी IPL की शुरुआत! BCCI फिक्स्चर को अंतिम रूप देने के लिए कर रही मीटिंग

IPL 2025 : Ceasefire के बाद दोबारा होगी IPL की शुरुआत! BCCI फिक्स्चर को अंतिम रूप देने के लिए कर रही मीटिंग

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share
IPL 2025
IPL 2025

सीजी भास्कर, 11 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल (IPL 2025) के रोमांचक खेलों पर रोक लगा दिया था। लेकिन अब भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका के मध्यस्थता के बाद सीजफायर का ऐलान हो चुका है।

दोनों देशों के बीच युद्धविराम का ऐलान होने के बाद लोगों के मन में सवाल पैदा होनो लग गए हैं कि क्या इसके बाद बीसीसीआई आईपीएल की शुरुआत करेगा? अगर हां, तो कब से?

इस बीच आईपीएल (IPL 2025) को लेकर एक बड़ी जानाकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसपर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में बचे शेष मैचों के फिक्स्चर को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक कर रही है।”

इसके अलावा आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अभी-अभी युद्ध विराम की घोषणा की गई है। अब हम आईपीएल (IPL 2025) को फिर से शुरू करने और समाप्त करने की संभावना तलाश रहे हैं।

अगर इसे तुरंत आयोजित करना संभव है। हमें आयोजन स्थल की तारीखें और बाकी सब तय करने की जरूरत है, और अब हम टीम के मालिकों, प्रसारकों और इसमें शामिल सभी लोगों सहित सभी हितधारकों से बात करेंगे और आगे बढ़ने का तरीका खोजेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सरकार से सलाह लेनी होगी।”

बताते चलें, बीते मंगलवार को पाकिस्तान के भारत के कई हिस्सों पर अचानक हमले के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को 1 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि 1 सप्ताह के बाद इसपर आगे का फैसला किया जाएगा। लेकिन इस बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही टूर्नामेंट के बचे 16 मैचों का आयोजन जल्द हो सकता है।
दुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, गांजा तस्करी के मामले में कई महीने से बंद था सुपेला का सुंदरजीत, परिजनों और दंडाधिकारी को बुला हुआ पीएम, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार
कर्नल सोफिया कुरैशी की चचेरी बहन शबाना कुरैशी ने कहा- ‘न हिन्दू हैं न मुसलमान, हम भारतीय हैं..’
Uttarkhand: देहरादून में सत्यापन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 451 चालान के साथ 115 संदिग्धों से पूछताछ
मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की टिफिन पर चर्चा, कहा – “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”
Chhattisgarh News: राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को किया जा रहा डिपोर्ट, रायपुर पुलिस रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?